Punjabi superstar Diljit Dosanjh इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित Border 2 Film को लेकर सुर्खियों में हैं।
Pakistani actress के विवाद के बाद ‘Diljit Dosanjh’ पर लगा था बैन
Punjabi superstar Diljit Dosanjh इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित Border 2 Film को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले उनकी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में Pakistani actressहानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर भारी बवाल मच गया था। भारत-पाक रिश्तों की संवेदनशीलता को देखते हुए यह मुद्दा इतना गरमाया कि FWICE (Federation of Western India Cine Employees) ने Diljit Dosanjh पर बैन लगाने का ऐलान कर दिया। इसके बाद से ही उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर सवाल उठने लगे थे।
हालांकि अब फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचाने वाली इस खबर ने नया मोड़ ले लिया है। FWICE ने कुछ शर्तों के साथ दिलजीत पर लगा बैन अस्थायी रूप से हटा दिया है, लेकिन यह राहत उन्हें सिर्फ एक प्रोजेक्ट के लिए मिली है – और वह है Border 2 Film।
Bhushan Kumar की अपील पर मिली विशेष अनुमति, ‘Border 2 Film’ के लिए मिला मौका
इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक बड़ी बात सामने आई है कि फिल्म के निर्माता Bhushan Kumarने व्यक्तिगत स्तर पर FWICE से मुलाकात की और Diljit Dosanjh को Border 2 Film में काम करने की अनुमति देने की अपील की। FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि Bhushan Kumarने संगठन को आश्वासन दिया कि यह एक बार की अनुमति होगी और दिलजीत को भविष्य में किसी अन्य फिल्म या प्रोजेक्ट में कास्ट नहीं किया जाएगा जब तक संघ की अनुमति नहीं मिलती।
Bhushan Kumarकी इस अपील पर सहमति जताते हुए FWICE ने Diljit Dosanjh को सिर्फ Border 2 Film के लिए बैन से छूट दी है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि यह कोई स्थायी राहत नहीं है, बल्कि सिर्फ फिल्म की शूटिंग को पूरा करने के लिए एक अस्थायी अनुमति है।
यह भी पड़े: India की ‘Aakash’ Missile System का Brazil हुआ दीवाना, बढ़ेगा रक्षा सहयोग
संगठन में मतभेद, Ashok Pandit ने फैसले पर जताई नाराज़गी
हालांकि इस फैसले पर FWICE के अंदर ही मतभेद देखने को मिल रहे हैं। संघ के वरिष्ठ सदस्य Ashok Pandit ने इस निर्णय को लेकर अपनी असहमति जताई है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह फैसला एक गलत मिसाल बन सकता है और इससे संगठन की साख पर भी सवाल उठ सकते हैं। Ashok Pandit ने दो टूक कहा कि यदि भविष्य में इससे कोई विवाद या नुकसान होता है, तो इसकी जिम्मेदारी संगठन की नहीं होगी।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि Diljit Dosanjh के खिलाफ बैन का फैसला संगठन द्वारा सामूहिक रूप से लिया गया था, और किसी एक फिल्म के लिए इस तरह की छूट देना संगठन की गंभीरता को कम कर सकता है। यह बयान साफ दर्शाता है कि FWICE के भीतर भी इस निर्णय को लेकर पूरी तरह सहमति नहीं है।

‘Border 2 Film’ में आर्मी अफसर बनकर लौटेंगे Diljit Dosanjh
विवादों से घिरे होने के बावजूद Diljit Dosanjh अब पूरी तैयारी के साथ Border 2 Film की शूटिंग में जुट गए हैं। फिल्म के सेट से हाल ही में उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे यूनिफॉर्म में नजर आए और फैंस को शूटिंग की झलक दिखाई। यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई क्लासिक ‘बॉर्डर’ की सीक्वल मानी जा रही है।
Border 2 Film का निर्देशन कर रहे हैं अनुराग सिंह, और फिल्म में Sunny Deol, Varun Dhawan और Ahan Shetty (सुनील शेट्टी के बेटे) जैसे दिग्गज कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिलजीत फिल्म में एक बहादुर भारतीय सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज की जाएगी, जिससे इसके देशभक्ति के भाव को और भी मजबूती मिलेगी।
Diljit Dosanjh और Border 2 Film एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं, लेकिन इस बार वजह एक असाधारण फैसला है। FWICE का यह कदम दर्शाता है कि इंडस्ट्री में नियमों के साथ लचीलापन भी बरता जा सकता है,
