पवन कल्याण की फिल्म ‘OG’ की शूटिंग के दौरान इमरान की तबीयत बिगड़ी
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ अपनी पहली तेलुगु फिल्म ‘OG’ की शूटिंग में बिजी थे, लेकिन अब उन्हें शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ा है। वजह है डेंगू। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी में शूटिंग करते समय इमरान को अचानक तबीयत खराब लगने लगी। इसके बाद जांच में डेंगू की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शूटिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी की एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी को ‘OG’ की शूटिंग के दौरान डेंगू हो गया। वे शूटिंग के लिए मुंबई के गोरेगांव की आरे कॉलोनी में थे, जहां मच्छरों की अधिकता के कारण उन्हें डेंगू के लक्षण महसूस हुए। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की। फिलहाल इमरान की तबीयत में सुधार है और उन्होंने कुछ समय के लिए शूटिंग से ब्रेक लिया है।
![]()
फिल्म ‘OG’ से पहली बार तेलुगु सिनेमा में कदम
पवन कल्याण की फिल्म ‘OG’ (They Call Him OG) एक बड़ी गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं सुजीत। फिल्म में पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन भी लीड रोल में नजर आएंगे। खास बात ये है कि यह इमरान हाशमी की पहली तेलुगु फिल्म है। फिल्म का म्यूजिक मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर थमन ने तैयार किया है और इसे बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है।
वर्कफ्रंट पर इमरान हाशमी
इमरान हाशमी ने इस साल मार्च में अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल का ऐलान किया था। यह नई फिल्म 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। पहली ‘आवारापन’ फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था, लेकिन फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि इसके दूसरे भाग का निर्देशन कौन करेगा। साथ ही, यह भी अभी साफ नहीं है कि इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ फीमेल लीड रोल में कौन सी अभिनेत्री नजर आएगी।
फिलहाल फैंस के लिए राहत की बात ये है कि इमरान हाशमी अब रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही वापस शूटिंग पर लौट सकते हैं। ‘OG’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है, और इमरान की मौजूदगी फिल्म को और दिलचस्प बना रही है।
