प्राइम वीडियो की नई पेशकश ‘ग्राम चिकित्सालय’ की रिलीज डेट का ऐलान
प्राइम वीडियो ने अपनी नई ओरिजिनल वेब सीरीज़ ‘ग्राम चिकित्सालय’ की रिलीज डेट घोषित कर दी है, जो 9 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।इस शो का निर्माण टीवीएफ (The Viral Fever) के बैनर तले हुआ है। कहानी वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखी है, और निर्देशन किया है राहुल पांडे ने। शो के क्रिएटर हैं दीपक कुमार मिश्रा।
क्या है ‘ग्राम चिकित्सालय’ की कहानी?
यह वेब सीरीज़ एक शहरी डॉक्टर प्रभात की कहानी है, जो एक गांव के लगभग बंद पड़े सरकारी स्वास्थ्य केंद्र को फिर से शुरू करने की कोशिश करता है। इस दौरान उसे सरकारी सिस्टम की परेशानियों, गांव वालों की शंकाओं और छोटे कस्बों की अनोखी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कहानी ह्यूमर और इमोशन्स के साथ समाज की कुछ अहम बातों को भी उजागर करती है।
कौन-कौन हैं स्टार कास्ट में?

इस शो में अमोल पाराशर और विनय पाठक लीड रोल में नजर आएंगे। इनके साथ आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा और गरिमा विक्रांत सिंह भी अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगे। सभी कलाकारों का अभिनय दर्शकों के दिल को छूने वाला होगा।
कहां देख सकते हैं ‘ग्राम चिकित्सालय’?
ग्राम चिकित्सालय 9 मई 2025 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। यह शो भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगा।
प्राइम वीडियो का क्या कहना है इस सीरीज़ के बारे में?
प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग डायरेक्टर मनीष मेंघानी का कहना है कि यह सीरीज़ सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन नहीं करती, बल्कि भारत की विविधता और समाज से जुड़े अहम मुद्दों को भी खूबसूरती से दर्शाती है।उनका कहना है कि यह कहानी गांव के दिल से जुड़ी है लेकिन इसकी भावनाएं हर इंसान को जोड़ती हैं।
