मुखर्जी नगर में इन्दिरा आईवीएफ का नया फर्टिलिटी क्लिनिक शुरू, उत्तर दिल्ली को मिलेगा विशेषज्ञ उपचार
नई दिल्ली, इन्दिरा आईवीएफ ने दिल्ली के मुखर्जी नगर क्षेत्र में अपने नए फर्टिलिटी क्लिनिक की शुरुआत की है, जिससे राजधानी के उत्तरी हिस्से में इसकी मौजूदगी और मज़बूत हो गई है। यह नया क्लिनिक शांतिस्वरूप त्यागी मार्ग, बीपी कॉलोनी, निरंकारी कॉलोनी, मॉडल टाउन, धीरपुर, मुखर्जी नगर में ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है। इसका उद्देश्य स्थानीय दंपतियों को प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान और समय पर इलाज उपलब्ध कराना है।
क्लिनिक के उद्घाटन अवसर पर इन्दिरा आईवीएफ के जोनल बिजनेस डायरेक्टर और पटेल नगर सेंटर के प्रमुख डॉ. अरविंद वैद तथा मुखर्जी नगर सेंटर की प्रमुख डॉ. रोमा मौजूद रहीं।
इन्दिरा आईवीएफ के सह-संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने बताया कि दिल्ली एक विविधतापूर्ण महानगर है, जहां हर क्षेत्र की स्वास्थ्य ज़रूरतें अलग हैं। मुखर्जी नगर में नया केंद्र स्थापित कर कंपनी उत्तर दिल्ली में बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य ऐसी सुविधाएं देना है जो न केवल उन्नत हों, बल्कि ज़रूरतमंद लोगों की पहुंच में भी हों।
डॉ. अरविंद वैद ने कहा कि फर्टिलिटी के क्षेत्र में जागरूकता की भारी कमी है। सामाजिक झिझक और सही जानकारी के अभाव में लोग अक्सर इलाज में देरी कर देते हैं। नया केंद्र उन्हें समय पर सलाह और विशेषज्ञ उपचार के लिए प्रेरित करेगा।
मुखर्जी नगर सेंटर की प्रमुख डॉ. रोमा ने कहा कि आज भी बहुत से लोग यह नहीं जानते कि उम्र, जीवनशैली और पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याएं प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। इस केंद्र का मकसद केवल इलाज देना नहीं, बल्कि सही जानकारी देकर लोगों को अपने रिप्रोडक्टिव हेल्थ के प्रति सजग बनाना भी है।
देशभर में 150 से अधिक क्लीनिक्स के साथ इन्दिरा आईवीएफ उत्तर दिल्ली के इस नए और तेजी से विकसित होते क्षेत्र में विशेषज्ञ फर्टिलिटी केयर को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ा रहा है।
