kideny हमारे शरीर का एक बहुत ही अहम हिस्सा है और हमारे खाने-पीने की आदतों का सीधा असर हमारी kideny पर पड़ता है।
खाने-पीने का पड़ता है kideny पर असर
kideny हमारे शरीर का एक बहुत ही अहम हिस्सा है और हमारे खाने-पीने की आदतों का सीधा असर हमारी kideny पर पड़ता है। जिस तरह हम जिम जाकर अपने शरीर का ध्यान रखते हैं, उसी तरह हमें अपनी kideny का भी ध्यान रखना चाहिए।
आजकल की इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम अपनी सेहत पर ध्यान देना ही भूल जाते हैं और इसी वजह से हमें कई बड़ी बीमारियाँ हो जाती हैं। आज हम आपको उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे हमारी किडनी पर बुरा असर पड़ता है।

पानी की कमी होना
शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा में मौजूदगी बहुत ज़रूरी है, क्योंकि पानी की कमी के कारण हमारा पेशाब गाढ़ा हो जाता है। इसकी वजह से किडनी में पथरी और यूरिन इन्फेक्शन जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमें रोज़ाना कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

ज्यादा पेन किलर्स लेना
आज के समय में जब भी किसी को कोई दर्द होता है, लोग सबसे पहले पेन किलर का सेवन करते हैं। लेकिन पेन किलर का सीधा असर हमारी किडनी पर पड़ता है। इसलिए हमें पेन किलर्स का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

स्मोकिंग और शराब का सेवन
आजकल ज़्यादातर लोग शराब और स्मोकिंग के आदी हो चुके हैं। लेकिन हमारी kideny पर सबसे ज़्यादा असर इन्हीं दोनों का पड़ता है। इसके साथ ही इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

अनकंट्रोल्ड ब्लड प्रेशर और डायबिटीज
हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज kideny की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। अगर इनका समय पर इलाज न किया जाए, तो ये किडनी की नसों को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे kideny फेलियर तक हो सकता है। नियमित चेकअप और दवाओं का समय पर सेवन बहुत ज़रूरी है।

नमक और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन
नमक और प्रोसेस्ड फूड का ज़्यादा मात्रा में सेवन हमारी किडनी पर गहरा असर डालता है। खाने में नमक का अधिक उपयोग ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है, जिससे kideny को नुकसान पहुँच सकता है। साथ ही, प्रोसेस्ड फूड में मौजूद केमिकल्स भी किडनी के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं।
