New York के Midtown Manhattan में सोमवार शाम एक हाई-प्रोफाइल ऑफिस building में अचानक हुई firing से अफरा-तफरी मच गई।
Manhattan की फाइनेंशियल बिल्डिंग में मची दहशत
New York के Midtown Manhattan में सोमवार शाम एक हाई-प्रोफाइल ऑफिस building में अचानक हुई firing से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक ऑफ-ड्यूटी police अधिकारी भी शामिल है। यह building अमेरिका की कुछ सबसे बड़ी फाइनेंशियल कंपनियों और नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) के कार्यालयों का ठिकाना मानी जाती है। New York Fire Department के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे shooting की कॉल मिली थी। यह हमला ऐसे समय पर हुआ जब बिल्डिंग में कई महत्वपूर्ण कॉर्पोरेट मीटिंग्स चल रही थीं।
हमलावर ने की आत्महत्या, Nevada निवासी था आरोपी
Police जांच के अनुसार, हमलावर की पहचान शेन तमुरा के रूप में हुई है जो Nevada का निवासी था। उसने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तमुरा के पास से Las Vegas का एक Concealed Carry Permit और कुछ पहचान पत्र बरामद हुए हैं। दो जांच अधिकारियों ने मीडिया को यह जानकारी दी, लेकिन नाम न उजागर करने की शर्त पर। हमले का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और police मामले की विस्तृत जांच कर रही है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, यह एक सुनियोजित हमला था, जिसमें हमलावर ने पहले से लक्ष्य तय किए थे।
यह भी पड़े: RBI की Gold Shopping से बढ़ा भारत का Gold Reserve: क्यों लगातार सोना खरीद रहा है Reserve Bank?
गोलियों की आवाज सुनकर डर से कांप उठे लोग
इस firing की चश्मदीद गवाह बनी जेसिका चेन नाम की एक महिला ने बताया कि वह दूसरी मंजिल पर एक प्रेजेंटेशन देख रही थीं, तभी पहली मंजिल से एक के बाद एक कई गोलियों की आवाजें आईं। उन्होंने तुरंत अन्य सहकर्मियों के साथ एक कॉन्फ्रेंस रूम में शरण ली और दरवाजे को टेबल से ब्लॉक कर दिया। जेसिका ने कहा, “हम बहुत डर गए थे, मैंने अपने माता-पिता को मेसेज करके बताया कि मैं उनसे प्यार करती हूं।” लोकल टीवी चैनलों पर दिखाया गया कि बिल्डिंग से लोग हाथ ऊपर करके बाहर निकल रहे थे ताकि police उनकी तलाशी ले सके। यह Manhattan की उन बिल्डिंग्स में से एक है, जहां हाई-सिक्योरिटी कॉर्पोरेट ऑफिस और आयरलैंड का कॉन्सुलेट जनरल स्थित हैं।

Mayor Eric Adams ने की लोगों से संयम बरतने की अपील
New York के मेयर Eric Adams ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना पर दुख जताया और लोगों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि घटना में कई लोग घायल हुए हैं, और वो स्वयं अस्पताल जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि बिल्डिंग के भीतर मौजूद लोग तब तक अपनी जगह पर बने रहें जब तक कि police तलाशी पूरी नहीं कर लेती। वहीं, पास की एक ऑफिस बिल्डिंग में काम करने वाली अन्ना स्मिथ ने बताया कि वह और उनके सहकर्मी दो घंटे तक बिल्डिंग के भीतर ही फंसे रहे।
न्यूयॉर्क की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हालांकि New York Police Department का कहना है कि इस साल जुलाई तक शहर में हिंसक घटनाओं में कमी आई है, लेकिन इस तरह की बड़ी वारदात ने एक बार फिर से न्यूयॉर्क की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिन-दहाड़े Manhattan जैसे हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में इस प्रकार की गोलीबारी ने आम नागरिकों और ऑफिस वर्कर्स के मन में डर का माहौल बना दिया है। अब यह देखना होगा कि police जांच किस दिशा में जाती है और क्या इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कोई मजबूत कदम उठाए जाते हैं या नहीं।
यह भी पड़े: UGC-NET में 13 बार सफलता, वो भी बिना कोचिंग: डॉ. लक्ष्मण की असाधारण दास्तान
