PM Narendra Modi ने अपनी Trinidad and Tobago यात्रा को भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बना दिया।
PM Modi ने Mahakumbh और Saryu River का पवित्र जल किया भेंट, PM Kamla Bissessar को सौंपी भारत की आस्था की निशानी
PM Narendra Modi ने अपनी Trinidad and Tobago यात्रा को भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बना दिया। इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान, उन्होंने Trinidad की Prime Minister Kamla Bissessar को Mahakumbh और Saryu River का पवित्र जल भेंट किया। इसके साथ ही, उन्होंने Ayodhya में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति भी उन्हें ससम्मान प्रदान की।
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए PM Modi ने कहा, “आप सभी जानते हैं कि इस वर्ष के प्रारंभ में दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन Mahakumbh हुआ था। मुझे इसका पवित्र जल साथ लाने का सौभाग्य मिला है। मैं Prime Minister Kamla Bissessar से अनुरोध करता हूं कि वे इसे Trinidad की गंगाधारा में अर्पित करें।”
#WATCH | पोर्ट ऑफ स्पेन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर को महाकुंभ से संगम और सरयू नदी का पवित्र जल और राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2025
(वीडियो: DD न्यूज) pic.twitter.com/Wk3p7KQ0NP
PM Kamla Bissessar ने किया Mahakumbh के जल का अर्पण, Ram Mandir की प्रतिकृति से भावुक हुईं
PM Kamla Bissessar ने PM Modi के अनुरोध पर Mahakumbh और Saryu River का पवित्र जल Trinidad की गंगाधारा में विधिवत रूप से अर्पित किया। यह क्षण भारत और Trinidad के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों का प्रतीक बन गया।
इसके बाद PM Narendra Modi ने उन्हें Ram Mandir replica भेंट की, जो Ayodhya में पांच सदियों बाद बनाए गए भव्य मंदिर की प्रतीकात्मक प्रतिमा थी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और हजारों वर्षों की प्रतीक्षा का फल है।
इस ऐतिहासिक भेंट से भावुक हुईं PM Kamla Bissessar ने इस प्रसंग को Trinidad के भारतीय मूल के लोगों के लिए “गौरवपूर्ण” बताया और भारत के साथ अपनी भावनात्मक नजदीकी को साझा किया।
यह भी पड़े : Sawan में Shivling पूजन से पहले जानें ये नियम: जल या बेलपत्र, क्या चढ़ाएं पहले?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया PM Kamla Bissessar को बिहार की बेटी, साझा की ऐतिहासिक विरासत
PM Narendra Modi ने इस मुलाकात के दौरान PM Kamla Bissessar की भारतीय जड़ों की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज बिहार के बक्सर से Trinidad आए थे और Kamla ji स्वयं भी बक्सर जाकर अपनी जड़ों से जुड़ चुकी हैं।
PM Modi ने कहा, “Kamla ji को यहां के लोग ‘बिहार की बेटी’ कहते हैं। यहां उपस्थित अधिकांश भारतीय मूल के लोगों के पूर्वज भी बिहार और उत्तर भारत से आए हैं। बिहार सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि वह ज्ञान की भूमि है जिसने लोकतंत्र, कूटनीति, शिक्षा और संस्कृति में दुनिया को दिशा दी है।”
यह बयान भारतीय प्रवासियों के दिलों को छू गया और उन्होंने ज़ोरदार तालियों से इसका स्वागत किया।
यह भी पड़े: बुक व्यापार में ‘छोटा समूह’ बना रहा था बड़ा खेल, CCI की जांच में खुलासा — FPBAI पर गिरी गाज
सोहारी के पत्ते में भोजन कर PM Modi ने दिखाया स्थानीय संस्कृति के प्रति सम्मान

PM Narendra Modi ने न केवल आध्यात्मिकता का संदेश दिया, बल्कि Trinidad and Tobago की सांस्कृतिक परंपराओं को भी खुले दिल से अपनाया। उन्होंने PM Kamla Bissessar द्वारा आयोजित रात्रि भोज में सोहारी के पत्ते में भोजन किया।
उन्होंने इस अनुभव को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए लिखा, “Trinidad के लोग, विशेषकर भारतीय मूल के लोग, त्योहारों और पारंपरिक आयोजनों में सोहारी के पत्ते में भोजन करते हैं। इस सांस्कृतिक जुड़ाव का अनुभव मेरे लिए अत्यंत भावुक और अद्वितीय रहा।”
यह भावनात्मक और सांस्कृतिक स्वीकार्यता PM Modi के वैश्विक दृष्टिकोण और जमीनी जुड़ाव को दर्शाती है।
