बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने फूफाजी रमन चोपड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रमन चोपड़ा, जो कि मन्नारा चोपड़ा के पिता थे, का निधन 16 जून को हुआ।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर जताया शोक
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने फूफाजी रमन चोपड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रमन चोपड़ा, जो कि मन्नारा चोपड़ा के पिता थे, का निधन 16 जून को हुआ। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में लिखा –
“आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। RIP रमन अंकल। ओम शांति।”
प्रियंका की यह पोस्ट देखकर उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी इस दुखद मौके पर संवेदना जता रहे हैं।
पिता की मौत से टूट गईं मन्नारा, दिल्ली रवाना हुईं
रमन चोपड़ा के निधन की खबर ने मन्नारा को अंदर से तोड़ दिया है। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर बहुत दुखी हालत में देखा गया, जहां से वो दिल्ली रवाना हो रही थीं। उनके साथ उनकी बड़ी बहन मिताली चोपड़ा भी थीं।
मन्नारा के माता-पिता दिल्ली में ही रहते हैं और पिता की मौत की खबर मिलते ही वो अपनी फैमिली के पास पहुंचने के लिए मुंबई से रवाना हुईं।

प्रियंका और मन्नारा का है खास रिश्ता
प्रियंका चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा कज़िन सिस्टर्स हैं। मन्नारा, प्रियंका की बुआ की बेटी हैं और उनसे उम्र में काफी छोटी हैं।
फिर भी दोनों के बीच हमेशा मजबूत रिश्ता रहा है। जब मन्नारा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, प्रियंका ने उनका खुलकर समर्थन किया था। कई फिल्मी इवेंट्स में प्रियंका ने मन्नारा के साथ शिरकत की थी।
बिग बॉस और करियर में प्रियंका ने दिया साथ
जब मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 में प्रतिभागी थीं, तब भी प्रियंका ने उन्हें सपोर्ट किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर मन्नारा को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट भी डाली थी।
मन्नारा के फैंस को यह देखकर अच्छा लगा कि एक इंटरनेशनल स्टार होते हुए भी प्रियंका अपने परिवार और रिश्तों के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं।
वर्क फ्रंट पर मन्नारा की पहचान साउथ फिल्मों से बनी
मन्नारा चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी। उन्हें कई तेलुगु फिल्मों में काम करने का मौका मिला और वहीं से उन्हें पहचान मिली।
बिग बॉस 17 में आने के बाद वह हिंदी ऑडियंस में भी पॉपुलर हो गईं।
हाल ही में मन्नारा कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ 2′ में नजर आई थीं, जहां वो कॉमेडियन सुदेश लहरी के साथ दिखीं। हालांकि, कुछ समय बाद शो से बाहर होने के बाद उन्हें निया शर्मा ने रिप्लेस किया।
