Radhika madan ने हाल ही में एक मजेदार और दिलचस्प किस्सा शेयर किया जो उनके करियर की शुरुआत से जुड़ा है।
Audition देने पहुंचीं radhika madan को था डर, साथ ले गईं हॉकी स्टिक
Radhika madan ने हाल ही में एक मजेदार और दिलचस्प किस्सा शेयर किया जो उनके करियर की शुरुआत से जुड़ा है। एक कुकिंग व्लॉग के दौरान जब फिल्ममेकर फराह खान उनके घर पहुंचीं, तो बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपने पहले audition के दिन को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने डर के कारण अपने साथ hockey stickरखी थी। radhika ने बताया कि जब उन्हें एक टीवी शो के लिए audition का कॉल आया, तो उन्हें सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी मिली थी और लोकेशन कुछ सुनसान-सी थी, जिससे वह घबरा गई थीं।
क्राइम पेट्रोल से डरी radhika, दो दोस्तों को भी ले गई साथ
radhika madan ने फराह खान को बताया कि उस दौर में वह “क्राइम पेट्रोल” जैसे शो बहुत देखा करती थीं और उनका दिमाग हर समय अलर्ट रहता था। इसी डर की वजह से उन्होंने न केवल अपने साथ hockey stickरखी बल्कि दो दोस्तों को भी साथ ले गईं। radhika ने प्लान बनाया था कि वो पहले audition वाली बिल्डिंग में अकेले जाएंगी और उनके दोस्त थोड़ी देर बाद पीछे से आएंगे। जब वह लोकेशन पर पहुंचीं तो माहौल देखकर थोड़ा घबरा गईं, लेकिन जैसे ही उनका नाम पुकारा गया, उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पहला audition दिया।
यह भी पड़े: Old vehicles :15 साल पुराने vehicles पर लगे प्रतिबंध पर Delhi Government ने SC से मांगा पुनर्विचार
‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ से शुरू हुआ radhika का सफर
टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ से radhika ने साल 2014 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। यह शो ना केवल हिट रहा, बल्कि इसके जरिए एक्ट्रेस को टीवी इंडस्ट्री में एक नई पहचान भी मिली। इस शो में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई और दर्शकों के बीच अपनी सादगी और दमदार परफॉर्मेंस से जगह बनाई। इसके बाद radhika madan ‘झलक दिखला जा 8’ जैसे रियलिटी शो में भी नज़र आईं। उनका टीवी करियर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन उसमें उन्होंने गहरी छाप छोड़ी।

बॉलीवुड में भी खूब चमका radhika का सितारा
एक्ट्रेस radhika madan ने बहुत जल्द ही बॉलीवुड की ओर रुख किया और विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ से अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके देसी अवतार और दमदार अभिनय की खूब तारीफ हुई। इसके बाद उन्होंने इरफान खान के साथ ‘अंग्रेजी मीडियम’ में काम किया, जो उनके करियर के लिए बड़ा मोड़ साबित हुआ। इसके अलावा ‘शिद्दत’, ‘कुत्ते’ और हालिया फिल्म ‘सरफिरा’ में भी radhika ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। अब वह अपनी अगली फिल्म ‘सूबेदार’ के लिए तैयार हैं, जिसमें वह एक अलग किरदार में नजर आएंगी।
यह भी पड़े: “जंगल राज की भाषा बोलते हैं RJD के लोग” उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का पलटवार
