नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक बार फिर बॉलीवुड का जलवा देखने को मिला है। साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'Raid 2' ने ओटीटी पर आते ही तहलका मचा दिया है।
Netflix पर ‘Raid 2’ ने मचाया तहलका, बन गई नंबर 1 ट्रेंडिंग Movie
नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक बार फिर बॉलीवुड का जलवा देखने को मिला है। साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Raid 2′ ने ओटीटी पर आते ही तहलका मचा दिया है। 26 जून 2025 को Netflix पर रिलीज़ होते ही यह फिल्म टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में सीधा पहले नंबर पर पहुंच गई है। ’12वीं फेल’, ‘एनिमल’, ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों को पछाड़ते हुए ‘Raid 2 Movie’ ने ओटीटी की दुनिया में नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।
बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म सुपरहिट रही थी। 1 मई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने बजट से दोगुनी कमाई की और सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया। अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर भी धूम मचा रही है, जो अजय देवगन के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं।

‘Raid 2 Movie’ की दमदार स्टारकास्ट और रिलीज़ डेट ने बढ़ाया क्रेज
‘Raid 2’ फिल्म में अजय देवगन ने एक बार फिर ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक का किरदार निभाया है। उनके साथ रितेश देशमुख विलेन की भूमिका में नजर आते हैं, जो दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज रहा। इसके अलावा फिल्म में वाणी कपूर, अमित सियाल, सुप्रिया पाठक, सौरभ शुक्ला और रजत कपूर जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
इस फिल्म की कहानी, अभिनय और निर्देशन ने इसे एक कम्प्लीट पैकेज बना दिया है, जिसने इसे सिर्फ थियेटर ही नहीं बल्कि Netflix पर भी ट्रेंडिंग बना दिया है। 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद जब यह 26 जून को नेटफ्लिक्स पर आई तो दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया।
Raid 2 Movie की कहानी: ईमानदार बनाम बेईमान का खेल
‘Raid 2’ की कहानी एक ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। कहानी तब नया मोड़ लेती है जब अमय पर खुद ही रिश्वत लेने का झूठा आरोप लग जाता है और उसका ट्रांसफर कर दिया जाता है। इसके बाद वह एक कैबिनेट मंत्री ‘दादाभाई’ यानी मनोहर ढांकर के खिलाफ सबूत जुटाने निकलता है।
रितेश देशमुख द्वारा निभाया गया विलेन का किरदार यहीं से फिल्म में रोमांच भर देता है। अमय पटनायक की छानबीन और दादाभाई की शक्तिशाली छवि के बीच टकराव इस फिल्म की जान है। ईमानदार और बेईमान की इस लड़ाई में कौन जीतता है, यही दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।
यह भी पड़े: India की ‘Aakash’ Missile System का Brazil हुआ दीवाना, बढ़ेगा रक्षा सहयोग
क्यों Netflix पर ‘Raid 2’ बन गई सुपरहिट Movie?
‘Raid 2 Movie’ की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी दमदार स्क्रिप्ट, एक्शन से भरपूर सीक्वेंस और अजय देवगन की शानदार परफॉर्मेंस है। यह फिल्म न सिर्फ एक थ्रिलर ड्रामा है बल्कि इसमें राजनीति, भ्रष्टाचार और सिस्टम की हकीकत भी गहराई से दिखाई गई है।
OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर जैसे ही यह मूवी आई, दर्शकों ने इसे तेजी से देखा और सोशल मीडिया पर भी इसकी तारीफों के पुल बांध दिए। यही वजह है कि रिलीज़ के कुछ ही दिनों में ‘Raid 2’ Netflix पर नंबर 1 ट्रेंडिंग Movie बन गई है। यदि आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो ‘Raid 2’ आपके वॉचलिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए।
