प्रेस विज्ञप्ति
कलीम उल्लाह खान, जिन्हें “मैंगो मैन” के नाम से जाना जाता है, ने यह अनोखा सम्मान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और राष्ट्र सेवा में रक्षा मंत्री के योगदान के प्रतीक रूप में दिया है।
यह आम उस वक्त चर्चा में आया है जब हाल ही में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था:
“PoK के लोग हमारे अपने हैं, वे हमारे परिवार का हिस्सा हैं। एक दिन वे जरूर भारत की मुख्यधारा में लौटेंगे, अपने स्वाभिमान और आत्मा की आवाज के साथ।”
राजनाथ सिंह के इस बयान को पूरे देश में सराहा गया और इसी भावना को ध्यान में रखते हुए कलीम उल्लाह खान ने यह आम उन्हें समर्पित किया।
वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार ने भी इस सम्मान की तारीफ करते हुए कहा,
“राजनाथ आम केवल एक फल नहीं, बल्कि राष्ट्र की भावना और एक सशक्त नेता के लिए जनता के सम्मान का प्रतीक है। यह केवल नामकरण नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि आज लोग किस तरह के नेतृत्व को सराहते हैं।”
यह नया आम अब जल्द ही देशभर के कृषि मेलों और प्रदर्शनियों में पेश किया जाएगा। यह आम भारत की संस्कृति, एकता और मजबूत नेतृत्व की छवि को दर्शाएगा।
कलीम उल्लाह खान इससे पहले भी कई मशहूर लोगों के नाम पर आम की किस्में रख चुके हैं। लेकिन उन्होंने कहा,
“राजनाथ आम केवल एक नेता के नाम पर नहीं है, बल्कि उस नए भारत के विजन के लिए है जिसे राजनाथ सिंह जी आगे बढ़ा रहे हैं।”
यह आम अब भारत की मिट्टी और नेतृत्व के गर्व का मीठा प्रतीक बनकर उभरेगा।
