राकेश मिश्रा ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, कहा – जन सुराज पार्टी राहत कार्यों में जुटी है, दरभंगा को चाहिए विकास और ईमानदारी की नई दिशा।
दरभंगा, 3 नवंबर 2025
दरभंगा विधानसभा क्षेत्र में हुए घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक राकेश कुमार मिश्रा शनिवार को घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि इस मुश्किल घड़ी में राजनीति नहीं, बल्कि मानवता की आवश्यकता है।
मिश्रा ने कहा कि जन सुराज पार्टी की पूरी टीम राहत और पुनर्वास कार्यों में सक्रिय रूप से लगी हुई है। उन्होंने पीड़ितों को चिकित्सीय सहायता और आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
घटना स्थल पर पहुँचने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने और अवरोध पैदा करने की कोशिश की गई, जिस पर मिश्रा ने गहरी नाराज़गी जताई। पार्टी ने इस घटना को “पूर्व नियोजित साज़िश” करार देते हुए कहा कि यह जन सुराज पार्टी के बढ़ते जनसमर्थन से भयभीत विपक्षी दलों की हताशा को दर्शाता है।
राकेश मिश्रा ने कहा कि वे पहले पुलिस अधिकारी के रूप में और अब एक जनसेवक के रूप में समाज के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, “हम डरने या झुकने वालों में से नहीं हैं। हमारी राजनीति सत्ता की नहीं, सेवा की है। दरभंगा को हम जनता के साथ मिलकर विकास और ईमानदारी की नई दिशा देंगे।”
उन्होंने जनता से अपील की कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाएं और आगामी 6 नवंबर को ‘स्कूल का बस्ता’ चिन्ह पर मतदान कर दरभंगा से यह संदेश दें कि अब बिहार को डर नहीं, बल्कि विकास और ईमानदारी चाहिए।
राकेश मिश्रा ने कहा, “यह समय राजनीति का नहीं, मानवता का है — और मानवता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
