Meta कर रहा है नए फीचर की टेस्टिंग, जल्द ही सबके फोन में आएगा नया अपडेट
WhatsApp यूजर्स के लिए एक और अच्छी खबर आ रही है। मैसेजिंग ऐप लगातार नए-नए फीचर्स जोड़कर अपने यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर बना रहा है। “अब जल्द ही WhatsApp पर आप किसी मैसेज पर सिर्फ इमोजी ही नहीं, बल्कि स्टिकर से भी अपना रिएक्शन दे पाएंगे।”
WABetaInfo की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp फिलहाल इस नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। Android के बीटा वर्जन 2.25.13.23 में इस फीचर को देखा गया है। कंपनी इस फीचर को जल्द ही iOS डिवाइस पर भी टेस्टिंग के लिए उपलब्ध करा सकती है। अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले कुछ हफ्तों में यह नया फीचर सभी यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा।
कैसे काम करेगा यह नया फीचर?
अब तक WhatsApp पर किसी भी मैसेज पर रिएक्शन देने के लिए सिर्फ इमोजी का इस्तेमाल किया जा सकता था। लेकिन नए अपडेट के बाद, जब भी आप किसी मैसेज पर लंबे समय तक प्रेस करेंगे, तो एक इमोजी बार खुलेगा। इस बार में आप अपनी पसंद के इमोजी के साथ-साथ अब स्टिकर भी जोड़ पाएंगे। यानी, जो स्टिकर आपके मूड के सबसे करीब होगा, उसे आप सीधे मैसेज पर रिएक्शन के तौर पर लगा सकेंगे।
WhAtsappBetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि इमोजी के साथ स्टिकर जोड़ने का विकल्प भी मौजूद होगा। इससे चैटिंग और भी ज्यादा मजेदार और एक्सप्रेसिव हो जाएगी।
स्टिकर से रिएक्शन देना क्यों होगा खास?
स्टिकर WhatsApp पर पहले से ही काफी पॉपुलर हैं। लोग अपने मूड को और मजेदार तरीके से जाहिर करने के लिए स्टिकर का खूब इस्तेमाल करते हैं। अब जब स्टिकर से भी सीधा रिएक्शन दिया जा सकेगा, तो बातचीत और भी ज्यादा रंगीन और भावनाओं से भरपूर हो जाएगी।
खास बात यह है कि आप सिर्फ WhatsApp के अपने स्टिकर पैक्स ही नहीं, बल्कि थर्ड पार्टी ऐप्स से बनाए गए या खुद के बनाए हुए स्टिकर भी रिएक्शन के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। यानी, अब आपको अपने हर फीलिंग के लिए एक परफेक्ट स्टिकर मिल जाएगा।
कब आएगा नया अपडेट?
फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टिंग में है और सिर्फ कुछ चुनिंदा Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है। लेकिन टेस्टिंग की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद है कि जल्द ही यह सभी एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। अगले कुछ हफ्तों में आप भी इस नए फीचर का मजा ले सकेंगे।
नया अनुभव देगा WhatsApp
नए स्टिकर रिएक्शन फीचर के आने से WhatsApp यूजर्स को एक नया और बेहतर चैटिंग अनुभव मिलेगा। अब हर इमोशन को और भी ज्यादा खास अंदाज में व्यक्त करना संभव होगा। Meta का यह कदम WhatsApp को और भी इंटरएक्टिव और फन बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
