"MERI कॉलेज में प्लेसमेंट की बड़ी सफलता, ज़ी मीडिया ने चुने 10 युवा पत्रकार"
BA (JMC) के अंतिम सेमेस्टर के सभी योग्य छात्रों को मिला प्लेसमेंट, ज़ी मीडिया सहित कई संस्थानों में चयन
नई दिल्ली, मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (MERI), नई दिल्ली के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने इस वर्ष प्लेसमेंट में शानदार उपलब्धि हासिल की है। BA (JMC) के अंतिम सेमेस्टर के सभी छात्रों, जिन्होंने कैंपस प्लेसमेंट का विकल्प चुना था, को सौ फीसदी प्लेसमेंट मिला है। खास बात यह है कि प्रतिष्ठित मीडिया हाउस ज़ी मीडिया ने एक साथ 10 छात्रों का चयन किया है, जिन्हें समाचार लेखन, वीडियो संपादन और खेल रिपोर्टिंग जैसे अहम ज़िम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी।
MERI ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एचआर प्रमुख डॉ. (प्रो.) तपस डे के अनुसार, “हमारी प्लेसमेंट प्रक्रिया सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के साथ दीर्घकालिक साझेदारी पर आधारित है। हमारा उद्देश्य छात्रों को सिर्फ नौकरी दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें पेशेवर दुनिया के लिए पूरी तरह तैयार करना है।”
प्लेसमेंट प्रक्रिया में सालभर की भागीदारी
MERI में कंपनियों के साथ साझेदारी केवल प्लेसमेंट तक सीमित नहीं रहती। संस्थान में वर्षभर अतिथि व्याख्यान, मॉक इंटरव्यू, स्किल वर्कशॉप्स, पाठ्यक्रम अपडेशन और लाइव प्रोजेक्ट्स आयोजित किए जाते हैं।
पेशेवर तैयारी पर विशेष ज़ोर
छात्रों को प्लेसमेंट से पहले संवाद कौशल, समूह चर्चा, प्रेजेंटेशन तकनीक और ऑफिस शिष्टाचार जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही, प्रत्येक छात्र को संबंधित जॉब प्रोफ़ाइल के अनुसार गहन तैयारी कराई जाती है।
अन्य प्रमुख प्लेसमेंट
ज़ी मीडिया के अलावा, छात्रों को 95 Films, IndiGo, Home Public Relations, Super Aids, Make My Radio, और Digizen जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी प्लेसमेंट मिला है।
मजबूत प्रैक्टिकल ट्रेनिंग
MERI में व्यावहारिक प्रशिक्षण शिक्षा का अहम हिस्सा है। यहां का इन-हाउस टीवी स्टूडियो एक सक्रिय प्रोडक्शन हाउस की तरह काम करता है, जिसमें छात्र नियमित रूप से न्यूज बुलेटिन और रेडियो कार्यक्रम तैयार करते हैं। ये कार्यक्रम ‘MERI वाणी’ इंटरनेट रेडियो पर प्रसारित किए जाते हैं। इसके अलावा, छात्र कॉलेज के कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग भी करते हैं, जो कई बार राष्ट्रीय अखबारों में प्रकाशित होती हैं।
इस तरह के गहन प्रशिक्षण और व्यापक exposure के कारण MERI के छात्र आज मीडिया इंडस्ट्री में आत्मविश्वास से कदम रख रहे हैं और अपनी पहचान बना रहे हैं।
