इंदिरा आईवीएफ ने सीतापुर, उत्तर प्रदेश में शुरू किया नया फर्टिलिटी सेंटर
प्रेस विज्ञप्ति
सीतापुर में इंदिरा आईवीएफ का नया फर्टिलिटी क्लिनिक शुरू, इलाज अब और भी नज़दीक और सुलभ
सीतापुर, 10 जून 2025:
इंदिरा आईवीएफ ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में अपना नया फर्टिलिटी क्लिनिक शुरू किया है, जिससे राज्य में इसकी मौजूदगी और मजबूत हो गई है। यह नया सेंटर स्टेशन रोड, होटल मधुरसा के पास, सेकंड बटालियन क्षेत्र में स्थित है। इसका मकसद आधुनिक तकनीकों और व्यक्तिगत देखभाल के साथ इलाज को लोगों के लिए और अधिक सुलभ बनाना है।
इस सेंटर का उद्घाटन डॉ. पवन यादव (चीफ आईवीएफ स्पेशलिस्ट और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, इंदिरा आईवीएफ लखनऊ) ने किया। इस मौके पर डॉ. ज्योति द्विवेदी, सेंटर हेड, इंदिरा आईवीएफ सीतापुर भी मौजूद थीं।
इंदिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर और सह-संस्थापक नितिज मुर्डिया ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि देश के हर कोने तक फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की सुविधा पहुँचाई जाए। सीतापुर में नए सेंटर की शुरुआत इसी दिशा में एक अहम कदम है। हम चाहते हैं कि हर कपल को माता-पिता बनने का अवसर मिले, और हम इसमें उनकी मदद करना चाहते हैं।”
डॉ. पवन यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ इलाज देना नहीं है, बल्कि निःसंतानता से जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर करना है। जब कोई दंपत्ति हमारे पास आता है, तो हम उन्हें कारण समझाते हैं और इलाज के हर चरण में साथ देते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम उन्हें विश्वस्तरीय, भरोसेमंद और वैज्ञानिक इलाज दें।”
डॉ. ज्योति द्विवेदी ने बताया, “अक्सर लोग यह नहीं जानते कि उम्र, जीवनशैली और कुछ स्वास्थ्य समस्याएं उनकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। हमारा सेंटर न केवल इलाज उपलब्ध कराएगा बल्कि सही जानकारी भी देगा, ताकि लोग समय पर निर्णय ले सकें। हम चाहते हैं कि लोग आत्मविश्वास के साथ अपनी पेरेंटहुड की यात्रा शुरू करें।”
देशभर में 150 से ज्यादा क्लीनिकों के नेटवर्क के साथ इंदिरा आईवीएफ अब सीतापुर में भी अपनी सेवाएं दे रहा है। यह नया सेंटर प्रजनन से जुड़ी सेवाओं को अधिक लोगों तक पहुँचाएगा और जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा।
