हरदोई जिले के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
पति को पत्नी के प्रेम संबंधों की थी जानकारी
हरदोई जिले के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रामखेलावन नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पूजा देवी पर हमला कर दिया। पूजा का गांव के ही युवक सुशील कुमार से पिछले 10 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस रिश्ते की जानकारी रामखेलावन को थी, और वह लगातार पत्नी को इस संबंध से दूर रहने की सलाह देता था।
प्रेमी के घर पहुंची थी पत्नी
बुधवार की सुबह पूजा देवी अपने प्रेमी सुशील कुमार के घर पहुंच गई थी। पति को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, वह भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गया। उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की और कहा कि वह उसके साथ घर चले। लेकिन जब पूजा ने मना कर दिया, तो पति का गुस्सा फूट पड़ा।
गुस्से में आकर काट दी पत्नी की नाक
पत्नी के इनकार के बाद गुस्साए रामखेलावन ने सबके सामने अपनी पत्नी की नाक अपने दांतों से काट ली। यह घटना गांव में मौजूद लोगों के सामने हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खून से लथपथ पूजा की हालत काफी गंभीर हो गई।

प्रेमी सुशील ने कटी नाक लेकर पहुंचा थाने
घटना के बाद पूजा का प्रेमी सुशील कुमार तुरंत महिला की कटी हुई नाक एक डिब्बी में रखकर नजदीकी पुलिस थाने पहुंचा। वहां उसने पूरी घटना की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए आरोपी पति रामखेलावन को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर
घटना के तुरंत बाद पूजा देवी को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज और फिर हालत बिगड़ने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
10 साल की शादी, दो बच्चे
पूजा देवी की शादी रामखेलावन से 10 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र 7 और 9 साल है। महिला का कहना है कि उसका पति अक्सर उसे मारने की धमकी देता था, जिससे तंग आकर वह अपने प्रेमी के पास चली गई थी।
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने पूजा देवी की शिकायत पर आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
