Canada के British Columbia प्रांत के Surrey शहर में स्थित मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma के नए खुले कैप्स कैफे पर Khālistānī हमले ने हर किसी को चौंका दिया।
Canada में हुए हमले से हिला नया Caps Cafe, Kapil Sharma की टीम ने साझा किया भावुक संदेश
Canada के British Columbia प्रांत के Surrey शहर में स्थित मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma के नए खुले कैप्स कैफे पर Khālistānī हमले ने हर किसी को चौंका दिया। इस खौफनाक घटना में बुधवार रात (स्थानीय समयानुसार) एक कार सवार ने कैफे की खिड़कियों पर कम से कम नौ गोलियां चलाईं। हमले के तुरंत बाद, Caps Cafe की टीम ने Instagram के जरिए एक भावनात्मक मैसेज साझा करते हुए कहा कि वे इस “सदमे से निपट रहे हैं” लेकिन “हार नहीं मानेंगे।”
कैफे की टीम ने कहा कि यह हमला उनके सपने के खिलाफ किया गया हिंसक वार था, पर वे इसे टूटने नहीं देंगे। Kapil Sharma द्वारा शुरू किया गया यह कैफे हाल ही में 4 जुलाई को खोला गया था।
“हम इस सदमे से निपट रहे हैं, लेकिन हार नहीं मानेंगे” – Caps Cafe की पहली प्रतिक्रिया
Caps Cafe की ओर से जारी दो इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में भावनात्मक संदेश दिया गया, जिसमें लिखा था:
“हमने स्वादिष्ट कॉफी और दोस्ताना बातचीत के माध्यम से गर्मजोशी, कम्यूनिटी और खुशी को बढ़ावा देने की उम्मीद के साथ Caps Cafe की शुरुआत की थी। लेकिन इस सपने के साथ हिंसा का जुड़ना दिल दहला देने वाला है। हम इस सदमे से निपट रहे हैं, लेकिन हार नहीं मानेंगे। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।”
यह संदेश उन सभी फॉलोअर्स के लिए था जिन्होंने अपने संदेशों, दुआओं और यादों के जरिए कैफे की टीम को हौसला दिया। टीम ने आगे कहा कि यह सबकुछ उनके फॉलोअर्स के विश्वास की वजह से संभव हो पाया है और वे इस विश्वास को टूटने नहीं देंगे।
Khālistānī आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली हमले की जिम्मेदारी
पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले की जिम्मेदारी Khālistānī आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली है। यह व्यक्ति भारत में आतंकवाद रोधी एजेंसी NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है और इसका संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल जैसे खतरनाक संगठन से है।
सूत्रों के अनुसार, लाडी Kapil Sharma द्वारा पहले दिए गए किसी बयान से आहत था, जिसके चलते उसने यह हमला करवाया। हालांकि, गोलीबारी की इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
यह भी पड़े: Malaysia में Model Lishalini के साथ मंदिर में हुई शर्मनाक घटना, भारतीय पुजारी पर लगाया शोषण का आरोप
Canadian पुलिस को मिला कैफे का आभार, कार्रवाई जारी
Caps Cafe ने अपनी दूसरी इंस्टा स्टोरी में Surrey Police और Delta Police को धन्यवाद देते हुए लिखा:
“इस कठिन समय में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम Surrey Police और Delta Police के आभारी हैं।”
हमले के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। स्थानीय प्रशासन ने जनता से संयम बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, कैफे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है।

Kapil Sharma का सपना बना लक्ष्य, लेकिन टीम का हौसला कायम
Kapil Sharma के नए व्यापारिक प्रयास – Caps Cafe – पर हुआ यह हमला न केवल Canada में भारतीय समुदाय को झकझोर गया, बल्कि इसे एक वैचारिक लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।
Caps Cafe की टीम ने अपने संदेश में कहा:
“हम मिलकर जो निर्माण कर रहे हैं, उस पर आपके विश्वास के कारण ही यह कैफे अस्तित्व में है। आइए हम हिंसा के खिलाफ एकजुट खड़े हों और सुनिश्चित करें कि यह स्थान गर्मजोशी और कम्यूनिटी की पहचान बना रहे।”
टीम ने यह भी कहा कि “जल्द ही बेहतर आसमान के नीचे” लोगों से दोबारा मिलने की आशा है। Kapil Sharma की ओर से इस हमले पर व्यक्तिगत प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है, लेकिन उनके समर्थकों और कैफे के शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर भरपूर समर्थन जताया है।
यह भी पड़े: नामीबिया में UPI की एंट्री: भारत की डिजिटल ताकत को मिला नया वैश्विक मंच
