रसोई में खाना बना रही थीं Radhika, पीछे से पिता ने दाग दीं तीन Goliyan
गुरुवार को दिल्ली के एक शांत इलाके में हुई दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। 25 वर्षीय Tennis player Radhika की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई, और ये Goliyan किसी और ने नहीं, बल्कि उनके पिता ने चलाईं।
घटना के समय Radhika रसोई में खाना बना रही थीं जब उनके पिता दीपक यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पीठ पीछे से तीन Goliyan चला दीं। मौके पर ही Radhika की मौत हो गई। इस दर्दनाक वारदात के समय घर में दीपक यादव, उनकी पत्नी मंजू यादव और बेटी Radhika ही मौजूद थे। Radhika के भाई Dheeraj यादव बाहर एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस गए हुए थे।
“लोग कहते थे बेटी की कमाई खाता हूं” – पिता का सनसनीखेज कबूलनामा
पुलिस द्वारा की गई गहन पूछताछ में आरोपी पिता दीपक यादव ने चौंकाने वाले बयान दिए। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी एक होनहार Tennis player थी, नेशनल तक खेली थी और कई ट्रॉफियां जीतकर लाई थी। चोट लगने के कारण उसने खेलना बंद कर दिया था और टेनिस की कोचिंग एकेडमी चला रही थी। लेकिन गांव में लोग ताना मारते थे कि मैं बेटी की कमाई खाता हूं।”
इस सामाजिक दबाव और बातों से आहत होकर दीपक ने Radhika को कई बार एकेडमी बंद करने के लिए कहा, लेकिन बेटी ने मना कर दिया। इसी टेंशन और गुस्से में आकर उन्होंने हत्या का मन बना लिया और उस दिन Goliyan चला दीं।
चाचा ने बताया, “मैंने अपनी भतीजी को खून से लथपथ देखा”
Radhika के चाचा कुलदीप यादव ने बताया कि घटना की सुबह करीब 10:30 बजे उन्हें जोर की आवाज सुनाई दी। जब वह ऊपर पहुंचे तो देखा कि भतीजी Radhika रसोई में लहूलुहान पड़ी हुई थी और रिवाल्वर ड्राइंग रूम में पड़ा था।
उन्होंने और उनके बेटे पीयूष यादव ने Radhika को तुरंत गाड़ी में डाला और अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने Radhika को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप यादव ने बताया, “मेरी भतीजी बहुत होनहार Tennis player थी, उसकी इस तरह की मौत पर यकीन नहीं हो रहा।”
“मेरे पति ने ऐसा क्यों किया, मुझे नहीं पता” – मां का मौखिक बयान
Radhika की मां मंजू यादव से कई बार लिखित बयान लेने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। मौखिक रूप से उन्होंने बस इतना कहा कि “मुझे बुखार था, मैं कमरे में लेटी हुई थी। मुझे नहीं पता कैसे क्या हुआ। और ये भी नहीं समझ पा रही कि मेरे पति ने मेरी बेटी की हत्या क्यों की।”
मां ने यह भी स्पष्ट किया कि Radhika का चरित्र पूरी तरह ठीक था और उन्होंने अपने पिता के खिलाफ कभी कुछ नहीं किया था।

फिंगरप्रिंट जांच, रिवाल्वर जब्त, मामला दर्ज
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर को जब्त कर लिया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स ने रिवाल्वर की जांच की जिसमें पांच खोल और एक जिंदा कारतूस मिला। खून के नमूने, हथियार और अन्य साक्ष्य पुलिस के कब्जे में हैं।
अब आरोपी पिता दीपक यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पड़े: नामीबिया में UPI की एंट्री: भारत की डिजिटल ताकत को मिला नया वैश्विक मंच
