अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल Sardaar 2 का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है।
Sardaar 2 के टीज़र में दिखा जबरदस्त एक्शन और कॉमेडी का तड़का
अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के सीक्वल Sardaar 2 का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। केवल 49 सेकंड का यह टीज़र एक्शन, कॉमेडी और फुल एंटरटेनमेंट से भरपूर है। इस बार जस्सी रंधावा की मस्ती पंजाब नहीं, बल्कि विदेश की गलियों में नजर आएगी।
शादी के ट्विस्ट से शुरू होती है Sardaar 2 की कहानी
Sardaar 2 की कहानी एक विदेशी शादी से शुरू होती है, जिसमें जस्सी अनजाने में फंस जाता है। इसके बाद शुरू होता है हंसी, ड्रामा और जबरदस्त एक्शन का सिलसिला। टीज़र में अजय देवगन की पंचलाइन और सिग्नेचर स्टाइल एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतते दिख रहे हैं।

दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया Sardaar 2 का क्रेज
Sardaar 2 में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, रवि किशन, बिंदु दारा सिंह, संजय मिश्रा, शरत सक्सेना और मुकुल देव जैसे जाने-माने कलाकार नजर आएंगे। टीज़र में सभी की झलक दिखाई गई है, जो फिल्म को और भी मजेदार बनाती है।
कब होगी Sardaar 2 रिलीज़? जानिए तारीख
टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। Sardaar 2 को 25 जुलाई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। टीज़र देखकर इतना तो तय है कि जस्सी रंधावा की ये वापसी दर्शकों को खूब गुदगुदाने और थियेटर तक खींच लाने वाली है।
