North India के हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।
North India, हिमाचल के कांगड़ा और कुल्लू में बादल फटा, 3 की मौत, कई लापता
North India के हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बादल फटने की घटनाएं हुईं, जिससे भारी तबाही मच गई। कांगड़ा के खनियारा इलाके में एक जलधारा में बाढ़ आ गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर बह गए। अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 10 लोग लापता हैं। रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत कार्य जारी है।
North India, उत्तराखंड में भूस्खलन और सड़क हादसों से बिगड़े हालात
North India के एक और पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी भारी बारिश के कारण टिहरी, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में लैंडस्लाइड हो रहे हैं। रुद्रप्रयाग में एक बस के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। इन सभी जगहों पर बाढ़ और भूस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव
North India के राजस्थान में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर जैसे शहरों में भारी बारिश दर्ज की गई है। निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और तेज बारिश की चेतावनी दी है।
दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी असर, North India में बढ़ेगा मानसून
दिल्ली-एनसीआर में 26 से 30 जून के बीच झमाझम बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी हालात खराब हैं। महाराष्ट्र के वाशिम और शिरपुर में जलभराव हो गया है, जबकि कर्नाटक के शिराडी घाट में भूस्खलन से यातायात ठप हो गया है। IMD ने North India समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
