Hollywood की सबसे बड़ी film मानी जाने वाली Avatar की तीसरी किश्त ‘Avatar: Fire and Ash’ का trailer आखिरकार रिलीज हो गया है।
Avatar की दुनिया में एक बार फिर लौटेंगे दर्शक
Hollywood की सबसे बड़ी Film मानी जाने वाली Avatar की तीसरी किश्त ‘Avatar: Fire and Ash’ का Trailer आखिरकार रिलीज हो गया है। इस बार भी दर्शकों को पेंडोरा की रोमांचक और लुभावनी दुनिया में ले जाया जाएगा—लेकिन एक नई कहानी और एक नए विलेन के साथ। 2156 crore रुपये के भारी भरकम बजट में बनी इस film का निर्माण 20th Century Studios के तहत हुआ है और यह 2022 में आई ‘Avatar: The Way of Water’ का सीक्वल है। James Cameron की यह मेगा film न सिर्फ हॉलीवुड बल्कि भारत में भी सबसे ज्यादा चर्चित और प्रतीक्षित release मानी जा रही है।
3 साल तक चली Film की Shooting, 9 बार टली Release Date
Avatar: Fire and Ash की shooting 25 सितंबर 2017 को न्यूजीलैंड में शुरू हुई थी और यह ‘The Way of Water’ के साथ-साथ फिल्माई गई थी। इस film की shooting तीन साल से अधिक समय तक चली और आखिरकार दिसंबर 2020 के अंत में जाकर पूरी हुई। लेकिन इतने लंबे समय के बावजूद film की release में कई अड़चनें आईं। Release डेट कुल 9 बार टली, और आखिरी देरी 9 अगस्त 2024 की थी। अब James Cameron की यह मेगाबजट film 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साथ ही, इस सीरीज के दो और पार्ट्स ‘Avatar 4’ और ‘Avatar 5’ पर भी काम चल रहा है, जिनके क्रमश: 2029 और 2031 में release होने की उम्मीद है।

New Villain के साथ होगा बड़ा टकराव
इस बार कहानी में एक नया ट्विस्ट जोड़ा गया है। Film में नया villain ‘Varang’ दर्शकों को रोमांचित करेगा, जिसका किरदार मशहूर एक्ट्रेस Una Chaplin निभा रही हैं। Varang को एक शक्तिशाली और खतरनाक किरदार के रूप में पेश किया गया है जो पेंडोरा की दुनिया को एक नई चुनौती देगा। इसके अलावा, पिछली फिल्मों के लोकप्रिय किरदार Jake Sully (Sam Worthington), Neytiri (Zoe Saldana) और Kiri (Sigourney Weaver) भी वापसी कर रहे हैं। Trailer में इन किरदारों की झलक ने दर्शकों के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है।
India में 6 भाषाओं में होगी Release, Grand Visual Experience का वादा
Avatar: Fire and Ash को भारत में छह भाषाओं—English, Hindi, Tamil, Telugu, Malayalam, और Kannada में release किया जाएगा। James Cameron की यह film टेक्नोलॉजी और विजुअल इमर्सिव एक्सपीरियंस का नया स्तर स्थापित करने का दावा करती है। भारत में Avatar फ्रेंचाइज़ी को पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इस बार भी यह फिल्म crore में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। Trailer देखकर साफ है कि इस बार एक्शन, इमोशन और विजुअल स्प्लेंडर पहले से कहीं ज्यादा ग्रैंड और प्रभावशाली होंगे।
