नई दिल्ली के Bikaner House में चल रहे वार्षिक Teejotsav की शुरुआत इस वर्ष भी परंपरागत जोश और राजस्थानी रंगों के साथ हुई।
Bikaner House में पारंपरिक Teejotsav की भव्य शुरुआत, 30 जुलाई तक चलेगा उत्सव
नई दिल्ली के Bikaner House में चल रहे वार्षिक Teejotsav की शुरुआत इस वर्ष भी परंपरागत जोश और राजस्थानी रंगों के साथ हुई। रविवार को आयोजित तीज माता की सवारी में तीज माता को सुसज्जित पालकी में चार कहारों द्वारा पूरे परिसर में घुमाया गया। इस शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने Rajasthani वेशभूषा में मंगल गीतों के साथ तीज माता की आराधना की, जिससे माहौल भक्तिभाव और उत्साह से भर गया।
मंगल कलश यात्रा और Rajasthani कलाकारों ने बढ़ाई शोभा
अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजु ओमप्रकाश के अनुसार, तीज माता की सवारी में 51 महिलाओं ने मंगल कलश के साथ भाग लिया। यात्रा की शुरुआत Rajasthani लोक कलाकारों द्वारा मशक वादन, कच्छी घोड़ी और पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुतियों के साथ की गई। कार्यक्रम में पहुंचे दर्शकों ने सजीव Rajasthani परंपराओं को करीब से अनुभव किया और सवारी में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Rajasthani व्यंजन और हस्तशिल्प की रही धूम
रविवार को अवकाश होने के कारण दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंचे। Teejotsav के अंतर्गत लगे Rajasthani स्टॉल्स पर लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया और स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों की जमकर खरीदारी की। इन स्टॉल्स में Rajasthani गहनों, कपड़ों, मिट्टी और लकड़ी से बने सजावटी सामानों की भरमार रही।
सांस्कृतिक संध्या ने किया मंत्रमुग्ध, Delhi Haat में भी कार्यक्रम
संयुक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती रींकू मीना ने बताया कि तीज सवारी के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में Rajasthani संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन हुआ। बीकानेर, टोंक, अजमेर, जोधपुर, अलवर और अन्य क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने घूमर, कालबेलिया, चरी, चंग-ढ़प और फूलों की होली जैसे मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक श्री छत्रपाल यादव ने बताया कि इसी दिन Delhi Haat स्थित INA में भी राजस्थान टूरिज्म विभाग द्वारा संगीतमयी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया।
पारंपरिक खेल, कला और उत्सव से सजा Bikaner House
Bikaner House में आयोजित साप्ताहिक Teejotsav 30 जुलाई तक चलेगा, जिसमें न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम बल्कि पारंपरिक खेल, Rajasthani खानपान और हस्तकला उत्पादों की प्रदर्शनी भी शामिल है। यह उत्सव न सिर्फ दिल्लीवासियों बल्कि पर्यटकों के लिए भी राजस्थान की संस्कृति को जानने और अनुभव करने का एक सुनहरा अवसर है।
यही भी पड़े: बीकानेर हाउस में आयोजित साप्ताहिक तीजोत्सव में निकाली गई तीज माता की सवारी
