DA Hike News से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।
DA Hike News: सितंबर-नवंबर के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी
DA Hike News से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।
हर साल सरकार साल में दो बार DA की समीक्षा करती है—एक बार जनवरी के प्रभाव से और दूसरी बार जुलाई के प्रभाव से। इस बार भी सितंबर से नवंबर 2025 के बीच DA बढ़ाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा पहुंचाएगी।
CPI-IW इंडेक्स के आधार पर तय होता है DA, लगातार हो रही है वृद्धि
केंद्रीय कर्मचारियों के DA में वृद्धि का आधार है All India Consumer Price Index for Industrial Workers (CPI-IW)। यह इंडेक्स दर्शाता है कि देश में महंगाई किस रफ्तार से बढ़ रही है।
Labour Bureau के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2025 में CPI-IW का आंकड़ा 143 था, जो अप्रैल में बढ़कर 143.5 और मई में 144 तक पहुंच गया। लगातार तीन महीनों तक इसमें हुई बढ़ोतरी ने संकेत दे दिया है कि सरकार आने वाले महीनों में DA बढ़ाने की ओर कदम बढ़ा सकती है। यह ट्रेंड DA में सकारात्मक संशोधन का स्पष्ट संकेत देता है।
यह भी पड़े : Tier-2 शहरों में Crypto की बूमिंग लहर: छोटे निवेशकों के लिए सुरक्षा और नियम अब बन चुके हैं ज़रूरी कदम
कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता? जानिए संभावित आंकड़े
मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 55% DA मिल रहा है। लेकिन CPI-IW के 12 महीनों के औसत के हिसाब से DA 58.85% तक पहुंचने की संभावना है।
12 महीने का CPI-IW औसत फिलहाल 144.17 के स्तर पर है। सूत्रों का कहना है कि इस आधार पर DA में 3% से 4% की बढ़ोतरी संभव है। यानी आने वाले समय में DA बढ़कर 58% या 59% तक पहुंच सकता है। यह बदलाव सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में सीधा असर डालेगा और महंगाई के दबाव को कुछ हद तक कम करेगा।

कब हो सकता है DA बढ़ोतरी का औपचारिक ऐलान?
सरकार की ओर से DA बढ़ोतरी का ऐलान सितंबर से नवंबर 2025 के बीच किसी भी समय किया जा सकता है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलेगा।
DA Hike News के मुताबिक, जिस तरह से CPI-IW के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं, यह तय माना जा रहा है कि सरकार इस बार भी राहत भरा फैसला दे सकती है। हालांकि औपचारिक घोषणा से पहले कैबिनेट की बैठक और वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।
यह भी पड़े: बुक व्यापार में ‘छोटा समूह’ बना रहा था बड़ा खेल, CCI की जांच में खुलासा — FPBAI पर गिरी गाज
