भारत सरकार ने हाल ही में अश्लील कंटेंट परोसने वाले 25 ऐप्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें बैन कर दिया। इन ऐप्स की लिस्ट में शामिल था
सरकार ने किया ALTT ऐप को बैन, Ekta Kapoorने दी सफाई
भारत सरकार ने हाल ही में अश्लील कंटेंट परोसने वाले 25 ऐप्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें बैन कर दिया। इन ऐप्स की लिस्ट में शामिल था Ekta Kapoor की ALTT, जिसे पहले ऑल्ट बालाजी के नाम से जाना जाता था। इस ऐप की संस्थापक के रूप में पहले Ekta Kapoor और उनकी मां शोभा कपूर का नाम सामने आता रहा है। लेकिन जैसे ही यह खबर सामने आई कि ALTT को बैन किया गया है, सोशल मीडिया पर Ekta Kapoorको लेकर कई अफवाहें फैलने लगीं। इन खबरों का जवाब देते हुए Ekta Kapoorने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया और पूरे मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट की।
https://www.instagram.com/p/DMimXLJK6jJ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=OTJuemtmM3ZuMzh2Ekta Kapoorका स्टेटमेंट: हमारा ALTT से कोई लेना–देना नहीं
Ekta Kapoorने अपने प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से बयान जारी करते हुए साफ-साफ कहा कि उनका और उनकी मां शोभा कपूर का ALTT ऐप से अब कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि “बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, जो बीएसई और एनएसई में लिस्टेड एक प्रोफेशनल मीडिया कंपनी है, अब ALTT को ऑपरेट नहीं करती।”
उन्होंने अपने स्टेटमेंट में लिखा, “ALTT अब एक स्वतंत्र डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे 20 जून 2025 से ALT Digital Media Entertainment Ltd. द्वारा संभाला जा रहा है। यह कंपनी अब बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड से अलग है और इसका संचालन स्वतंत्र रूप से होता है।”
यह भी पड़े: Old vehicles :15 साल पुराने vehicles पर लगे प्रतिबंध पर Delhi Government ने SC से मांगा पुनर्विचार
2021 में ही तोड़ लिया था नाता: एकता कपूर
Ekta Kapoorने आगे बताया कि उन्होंने और उनकी मां शोभा कपूर ने जून 2021 में ही ALTT से अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। इसके बाद से वे न तो इस प्लेटफॉर्म से जुड़ी हैं और न ही इसके किसी भी संचालन या कंटेंट से उनका कोई वास्ता है।
उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा, “कृपया ऐसी किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले फैक्ट्स चेक करें। हम जिम्मेदार मीडिया से उम्मीद करते हैं कि वे सच को सामने लाएं और भ्रामक खबरों से बचें।”
बालाजी टेलीफिल्म्स की छवि पर नहीं पड़ना चाहिए असर
Ekta Kapoorने अपने स्टेटमेंट के अंत में यह भी स्पष्ट किया कि Balaji Telefilms Ltd. एक जिम्मेदार कंपनी है जो हमेशा कानून का पालन करती है और कॉर्पोरेट गवर्नेंस के उच्चतम मानकों के अनुरूप अपना व्यवसाय संचालित करती है।
उन्होंने कहा कि “बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड न केवल कानूनी दायित्वों का पूरी तरह पालन करती है, बल्कि यह कंपनी कंटेंट की गुणवत्ता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी सजग रहती है।”
यह भी पड़े: “जंगल राज की भाषा बोलते हैं RJD के लोग” उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का पलटवार
