जापानी मूल के अरबपति Hoshi Takayukiकभी टोक्यो शहर में 15 ब्यूटी प्रोडक्ट स्टोर्स की एक सफल चेन चलाते थे। लेकिन अब वे भगवा चोला पहनकर स्वयं को 'बाला कुंभा गुरुमुनि' कहलवाना पसंद करते हैं।
टोक्यो से देवभूमि तक: करोड़पति से बने शिवभक्त होशी ताकायुकी
जापानी मूल के अरबपति Hoshi Takayukiकभी टोक्यो शहर में 15 ब्यूटी प्रोडक्ट स्टोर्स की एक सफल चेन चलाते थे। लेकिन अब वे भगवा चोला पहनकर स्वयं को ‘बाला कुंभा गुरुमुनि’ कहलवाना पसंद करते हैं। आध्यात्मिकता के मार्ग पर बढ़ते हुए उन्होंने अपना पूरा व्यापार त्याग दिया और अब वे पूरी तरह से शिवभक्त बन चुके हैं। Hoshi Takayukiवर्तमान में उत्तराखंड की यात्रा पर हैं और देहरादून में कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन कर रहे हैं, जो दो दिनों तक चलेगा।
नाड़ी ज्योतिष ने बदली सोच, पूर्व जन्म से जुड़ी हिमालय की स्मृति
करीब दो दशक पहले Hoshi Takayukiका आध्यात्मिक सफर तमिलनाडु से शुरू हुआ था। यहां उन्होंने नाड़ी ज्योतिष का अनुभव किया—एक प्राचीन सनातन पद्धति, जिसमें ताड़पत्रों से जीवन की व्याख्या की जाती है। उन्हें बताया गया कि उनका पूर्व जन्म हिमालय क्षेत्र में हुआ था और उनका जीवन सनातन धर्म की ओर मुड़ेगा। टोक्यो लौटने के बाद उन्होंने एक दिव्य स्वप्न देखा, जिसमें वे खुद को उत्तराखंड की किसी पहाड़ी बस्ती में देखते हैं। यही अनुभव उनकी सोच और जीवन को पूरी तरह बदल देता है।
यह भी पड़े: Old vehicles :15 साल पुराने vehicles पर लगे प्रतिबंध पर Delhi Government ने SC से मांगा पुनर्विचार
घर को शिव मंदिर में बदला, शिष्यों को सौंपा कारोबार
आध्यात्मिक मार्ग पर पूर्ण समर्पण के लिए Japanese millionaire होशी ने साहसिक निर्णय लिया। उन्होंने अपना बहु-करोड़ का व्यापार शिष्यों को सौंप दिया और टोक्यो स्थित अपने आलीशान घर को शिव मंदिर में तब्दील कर दिया। यही नहीं, उन्होंने जापान में एक और मंदिर का निर्माण करवाया। उनका उद्देश्य दुनिया को सनातन संस्कृति और शिवभक्ति से जोड़ना है। उन्होंने अपना नाम बदलकर बाला कुंभा गुरुमुनि रखा और अब भगवा वस्त्र पहनकर अपने अनुयायियों के साथ भारत की यात्रा पर हैं।
देहरादून में भंडारा, पुडुचेरी में बन रहा है भव्य शिव मंदिर
Hoshi Takayukiइस समय देहरादून में हैं, जहां वे कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष भंडारा आयोजित कर रहे हैं। नंगे पांव गंगाजल लेकर उन्होंने भी कांवड़ यात्रा में भाग लिया। उनके साथ 20 अन्य जापानी अनुयायी भी भगवा वस्त्र धारण किए हुए हैं और शिवभक्ति में लीन हैं। उनके मित्र रमेश सुंद्रीयाल के अनुसार, Hoshi Takayukiने पुडुचेरी में 35 एकड़ जमीन खरीदी है, जहां एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा वे उत्तराखंड में भी एक आश्रम स्थापित करने की योजना पर काम कर रहे हैं।
यह भी पड़े: “जंगल राज की भाषा बोलते हैं RJD के लोग” उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का पलटवार
