हाल ही में 'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस Shefali Jariwala की 42 साल की उम्र में अचानक मौत ने पूरे मनोरंजन जगत को हिला दिया है।
अचानक मौत का सिलसिला: फिट दिखने वाले सितारे भी नहीं बचे
हाल ही में ‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस Shefali Jariwala की 42 साल की उम्र में अचानक मौत ने पूरे मनोरंजन जगत को हिला दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Shefali Jariwala को कार्डियक अरेस्ट आया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।
यह पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कई फिट और एक्टिव सितारों की अचानक हार्ट अटैक से जान गई है। इन घटनाओं ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या दिल की बीमारियां अब सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रहीं?
क्यों हो रहे हैं इतने कम उम्र में Cardiac Arrest?
ज्यादातर मामलों में ये सितारे हेल्दी, एक्टिव और रेगुलर वर्कआउट करने वाले होते हैं। इसके बावजूद अचानक Cardiac Arrest या Heart Attack उनकी जान ले लेता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं:
- अत्यधिक मानसिक तनाव
- कोविड-19 के बाद की जटिलताएं
- नींद की कमी
- धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन
- असंतुलित खानपान
- बिना गाइडेंस के भारी एक्सरसाइज
Shefali Jariwala जैसी घटनाएं इस बात की ओर इशारा करती हैं कि दिल की बीमारियों का खतरा अब हर उम्र के लोगों को है।
यहे भी पड़े : Barkha Singh ने किया खुलासा – South Film के लिए मिले Email में की गई थी गंदी डिमांड
इन सितारों को भी नहीं बख्शा Heart Attack ने
पिछले कुछ वर्षों में जिन सितारों की अचानक मौत हुई, उनमें शामिल हैं:
- Shefali Jariwala (42): कार्डियक अरेस्ट से निधन
- Sidharth Shukla (40): 2021 में दिल की धड़कन रुकने से मौत
- Puneeth Rajkumar (46): हार्ट अटैक से निधन
- KK (Krishnakumar Kunnath) (53): लाइव शो के बाद हार्ट अटैक
- Deepesh Bhan (41): टीवी एक्टर, हार्ट अटैक से मौत
- Raj Kaushal (50): फिल्म निर्माता, कार्डियक अरेस्ट
- Raju Srivastava (58): एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक
- Satish Kaushik (66): मार्च 2023 में हार्ट अटैक
- Siddhaanth Vir Suryavanshi (46): वर्कआउट के दौरान हृदयगति रुकी
- Chiranjeevi Sarja (35): साउथ स्टार, अचानक दिल का दौरा
- Vivek (Tamil Actor) (59): कार्डियक अरेस्ट से निधन
ये सभी मामले बताते हैं कि बाहरी रूप से फिट दिखने का मतलब हमेशा अंदर से स्वस्थ होना नहीं होता।

कैसे बचा जा सकता है हार्ट अटैक से? एक्सपर्ट्स की सलाह
डॉक्टर्स और कार्डियोलॉजिस्ट्स का मानना है कि समय पर सावधानी बरतकर इन खतरों से बचा जा सकता है। कुछ जरूरी कदम जो हर किसी को अपनाने चाहिए:
- Regular Heart Checkup: साल में एक बार ECG, ECHO, लिपिड प्रोफाइल जरूर करवाएं
- Balanced Diet: ऑयली और जंक फूड से दूरी
- Stress Management: मेडिटेशन, योग और पॉजिटिव सोच
- 7-8 घंटे की नींद: नींद की कमी सीधा दिल पर असर डालती है
- No Smoking/Alcohol: धूम्रपान और शराब दिल की सबसे बड़ी दुश्मन हैं
- Professional Workout: ट्रेनर की गाइडेंस में ही हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करें
Shefali Jariwala की असमय मौत और इससे पहले के कई केस यही बताते हैं कि दिल की सेहत को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। आज के दौर में जागरूकता, संतुलित जीवनशैली और समय पर मेडिकल जांच से ही हम इस खतरे से खुद को और अपनों को बचा सकते हैं।
