Criminal Justice 4 में नजर आईं एक्ट्रेस Barkha Singh ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
Criminal Justice 4 Actress Barkha Singh को मिला था Compromise वाला Email
Criminal Justice 4 में नजर आईं एक्ट्रेस Barkha Singh ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक साउथ फिल्म के ऑफर के लिए उन्हें ऐसा ईमेल मिला जिसमें उनसे compromise की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि इस मेल में शर्त रखी गई थी कि रोल पाने के लिए फिजिकल डिमांड्स को पूरा करना जरूरी होगा।
Email में लिखा था – “Vital कम से कम 36 होनी चाहिए”
Barkha Singh ने बताया कि उन्हें एक अनजान ईमेल मिला जिसमें साफ लिखा था कि शूटिंग के इतने दिन होंगे, और vital stats कम से कम 36 होने चाहिए, साथ ही compromise करना जरूरी है। उन्होंने कहा, “जब कोई ये बातें लिखित में कह रहा है, तो इसका मतलब है कि उसे कोई शर्म नहीं है और वह इसे सामान्य मानता है।”
ऐसी सिचुएशन से बचने के लिए रहती हैं हमेशा सतर्क
Barkha Singh ने कहा कि वे ऐसे माहौल से खुद को दूर रखने की कोशिश करती हैं जहां गलत परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने बताया, “किसी ने भी मेरे सामने ऐसा कुछ नहीं कहा, लेकिन मैं जानती हूं कि इंडस्ट्री में यह होता है। मैं इसलिए हमेशा सतर्क रहती हूं ताकि ऐसी किसी सिचुएशन में न फंसूं।”

Criminal Justice 4 से मिली पहचान, कई बड़े प्रोजेक्ट्स में कर चुकी हैं काम
वर्क फ्रंट की बात करें तो Barkha Singh ने Criminal Justice 4 में असिस्टेंट वकील Shivani Mathur का रोल निभाया था। इस वेब सीरीज़ में Pankaj Tripathi, Mohammed Zeeshan Ayyub, और Surveen Chawla जैसे स्टार्स थे।
बचपन में Mujhse Dosti Karoge और Samay: When Time Strikes जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में करियर शुरू करने वाली Barkha Singh, Engineering Girls, Please Find Attached, और माधुरी दीक्षित की फिल्म Maja Ma जैसी कई पॉपुलर प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं।
वो Vikrant Massey की फिल्म The Sabarmati Report में भी नजर आई थीं।
यही भी पड़े : Amitabh Bachchan को बताया रूड, बोले Bhabiji Ghar Par Hain Actor – “पहचान तक नहीं पाए”
