टीवी शो Bhabiji Ghar Par Hain में सक्सेना जी का किरदार निभाने वाले एक्टर Sanand Verma ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बॉलीवुड के मेगास्टार Amitabh Bachchan का व्यवहार काफी बदला हुआ लगा।
Bhabiji Ghar Par Hain के Actor Sanand Verma का बड़ा खुलासा
टीवी शो Bhabiji Ghar Par Hain में सक्सेना जी का किरदार निभाने वाले एक्टर Sanand Verma ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बॉलीवुड के मेगास्टार Amitabh Bachchan का व्यवहार काफी बदला हुआ लगा। पहली मीटिंग में जहां Amitabh Bachchan काफी विनम्र और गर्मजोशी से मिले थे, वहीं दूसरी बार उन्होंने पूरी तरह अनदेखा कर दिया।
पहली मुलाकात में Amitabh Bachchan ने दिखाया था प्यार
Sanand Verma ने बताया कि वह Amitabh Bachchan से पहली बार “Kaun Banega Crorepati” के प्रोमो शूट के दौरान मिले थे। उस वक्त उन्होंने तीन घंटे तक बातचीत की। Sanand ने कहा, “मुझे लगा जैसे मैं उनके बेटे Abhishek Bachchan जैसा हूं। उन्होंने मुझे खूब प्यार और सम्मान दिया।” वह मीटिंग बेहद यादगार और आत्मीय रही।
दूसरी मीटिंग में Amitabh Bachchan ने किया नजरअंदाज
जब Sanand Verma और Amitabh Bachchan दूसरी बार एक ऐड शूट में मिले, तो चीजें बिल्कुल अलग थीं। शूट खत्म होने के बाद Sanand जब उनसे मिलने गए, तो उन्होंने कहा – “मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं कि मुझे दोबारा आपके साथ काम करने का मौका मिला।” मगर Amitabh Bachchan ने उनकी ओर देखा तक नहीं और एक पेंटिंग को घूरते हुए बस इतना कहा, “भगवान तिबारा मौका दें।” यह बर्ताव Sanand को काफी चुभा।

Sanand Verma बोले – “फिर भी Amitabh Bachchan से प्यार है”
हालांकि, इस अनुभव के बावजूद Sanand Verma ने कहा कि वो अब भी Amitabh Bachchan से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें सम्मान देते हैं। उन्होंने कहा, “पहली बार बहुत तवज्जो मिली और दूसरी बार नजरअंदाज किया गया, ये फर्क साफ दिखा। लेकिन मेरे दिल में उनके लिए सम्मान पहले जैसा ही है।” साथ ही उन्होंने जोड़ा, “शायद फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई दोस्त नहीं है, लेकिन वो आज भी सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।”
