नवजोत सिंह सिद्धू की कपिल शो में धांसू वापसी, अर्चना पूरन सिंह से ले रहे तीन गुना ज्यादा फीस
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ में 5 साल बाद सिद्धू की शानदार एंट्री
5 साल बाद वापसी कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू
कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ की घोषणा हो चुकी है और इस बार शो में एक बड़ी वापसी हो रही है। नवजोत सिंह सिद्धू करीब 5 साल बाद शो में फिर से नजर आएंगे। अपनी शायरी, ठहाकों और अंदाज से सिद्धू एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं।
300% ज्यादा फीस ले रहे सिद्धू
इस बार सिद्धू की वापसी जितनी खास है, उतनी ही महंगी भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे शो की दूसरी जज अर्चना पूरन सिंह से तीन गुना ज्यादा फीस वसूल रहे हैं। जहां अर्चना एक एपिसोड के लिए करीब 10 लाख रुपये लेती हैं, वहीं सिद्धू 30 से 40 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज कर सकते हैं।
पहले भी वसूल चुके हैं बड़ी रकम
नवजोत सिंह सिद्धू 2018 से 2020 के बीच कपिल शर्मा शो में जज के रूप में दिखे थे। उस दौरान उन्होंने 125 एपिसोड के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये फीस ली थी। यानी हर एपिसोड के लिए उन्हें करीब 20 लाख रुपये मिले थे। अब पांच साल बाद उनकी फीस में भारी इजाफा हुआ है।

अर्चना पूरन सिंह हैं शो का पुराना चेहरा
अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा शो का हिस्सा लंबे समय से रही हैं। उन्होंने सिद्धू के शो छोड़ने के बाद उनकी जगह ली थी और लगातार दर्शकों का मनोरंजन करती आई हैं। हालांकि, इस बार शो में सिद्धू की वापसी ने सभी का ध्यान खींचा है।
कॉमेडी का तगड़ा डोज देने को तैयार है शो
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ दर्शकों को एक बार फिर हंसी का फुल डोज देने को तैयार है। कपिल शर्मा की टीम, पुराने किरदार और सिद्धू जैसे पुराने चेहरे की वापसी ने शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि सिद्धू की यह महंगी वापसी दर्शकों के दिलों पर कितनी गहरी छाप छोड़ती है।
