यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी नई रोमांटिक ड्रामा film 'Saiyaara' ने box office पर गदर मचा दिया है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है
यशराज फिल्म्स की डेब्यू Film ‘Saiyaara’ ने पहले 3 दिनों में ही कमा लिए 83 करोड़, Box Office पर तहलका
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी नई रोमांटिक ड्रामा film ‘Saiyaara’ ने box office पर गदर मचा दिया है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है, और अपने पहले ही प्रयास में दोनों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म को 18 जुलाई को रिलीज हुए अभी केवल 3 दिन हुए हैं और इसने 83 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
फिल्म की ओपनिंग शानदार रही – पहले दिन 21 करोड़, दूसरे दिन 25 करोड़ और तीसरे दिन 37 करोड़ की कमाई करते हुए ‘Saiyaara’ अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने को तैयार है। खास बात यह है कि यह फिल्म अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ और सोनाक्षी सिन्हा की ‘निकिता रॉय’ जैसी फिल्मों को भी पछाड़ चुकी है और इस साल की टॉप अर्निंग फिल्मों मे शुमार हो चुकी है।
‘Saiyaara’ का नाम क्यों है खास? जानिए इसका असली मतलब
फिल्म के टाइटल ‘Saiyaara’ को लेकर भी लोगों में खासा उत्सुकता देखने को मिल रही है। यह शब्द जितना खूबसूरत है, उतना ही इसका matlab भी गहरा और भावनात्मक है। ‘Saiyaara’ उर्दू और अरबी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है “तारा” या “आकाश में घूमता कोई खगोलीय पिंड”।
उर्दू में इस शब्द का इस्तेमाल अक्सर किसी अकेले, चमकते हुए तारे के लिए किया जाता है, जबकि अरबी में इसका मतलब है “घूमने वाला” या “निरंतर गतिशील”। इसके अलावा, रोमांटिक साहित्य में प्यार में अकेले और तन्हा व्यक्ति को भी ‘Saiyaara’ कहा जाता है।

ट्रेलर में खुद बताया गया है ‘Saiyaara’ का भावपूर्ण अर्थ
फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर में भी इस शब्द की खूबसूरती को दिखाया गया है। एक सीन में अनीत पड्डा, अहान पांडे को कहती हैं – “Saiyaara का मतलब? तारों में एक तन्हा तारा, जो खुद को रोशन करके कर दे जग ये सारा… तुम हो न मेरे Saiyaara।”
यही संवाद फिल्म की आत्मा बन जाता है और पूरी कहानी इस एक भाव के इर्द-गिर्द घूमती है। यही वजह है कि फिल्म का naam ही उसकी सबसे बड़ी ताकत बन गया है, जिसने युवाओं के दिलों को छू लिया है।
यह भी पड़े: Indonesia में जल उठा जहाज: 280 yatriyo की जान पर बनी; Talis द्वीप के पास समंदर में कूदे लोग
युवाओं में जबरदस्त क्रेज, बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
‘Saiyaara’ के प्रति खासतौर पर युवा दर्शकों में जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है। इसकी सिनेमैटोग्राफी, म्यूज़िक और इमोशनल अपील ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाया है। फिल्म ने रविवार को हिंदी बेल्ट में 71.18% ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जो किसी भी नई रिलीज के लिए शानदार मानी जाती है।
फिल्म न केवल एक लव स्टोरी है, बल्कि यह आत्म-खोज, अकेलेपन और भावनात्मक जुड़ाव की गहराई को भी दर्शाती है। शायद यही वजह है कि box office पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हो रही है।
यह भी पड़े: सुप्रीम कोर्ट में कल होगी स्मार्टवर्क्स IPO पर सुनवाई, SAT आदेश में देरी और जांचों के बीच उठे सवाल
