‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस Shefali Jariwala की सिर्फ 42 साल की उम्र में अचानक मौत ने सभी को चौंका दिया है।
मात्र 42 की उम्र में Shefali Jariwala की मौत, कारण बना Cardiac Arrest
‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस Shefali Jariwala की सिर्फ 42 साल की उम्र में अचानक मौत ने सभी को चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।
हाल के वर्षों में खासकर कोविड-19 के बाद युवाओं में कार्डियक अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़े हैं। पहले यह समस्या उम्रदराज लोगों में आम मानी जाती थी, लेकिन अब यह 30-40 वर्ष की आयु वर्ग को भी प्रभावित कर रही है, जो चिंता का विषय है।
Cardiac Arrest: जब दिल अचानक काम करना बंद कर देता है
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेकानंद गुप्ता के अनुसार, Cardiac Arrest एक इमरजेंसी मेडिकल कंडीशन है जिसमें दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है।
ऐसी स्थिति में शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह रुक जाता है जिससे व्यक्ति बेहोश हो सकता है और अगर तुरंत इलाज न मिले, तो मौत कुछ ही मिनटों में हो सकती है। Shefali Jariwala की असमय मृत्यु ने इसी बात पर प्रकाश डाला है कि कैसे ये समस्या जानलेवा बन सकती है।

CPR और डिफिब्रिलेटर से मिल सकती है नई ज़िंदगी
डॉक्टरों का कहना है कि यदि Cardiac Arrest की स्थिति में पहले 3 से 5 मिनट के भीतर CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) और डिफिब्रिलेटर का उपयोग कर लिया जाए, तो मरीज़ की जान बचाई जा सकती है।
दुर्भाग्यवश, बहुत से लोग CPR की ट्रेनिंग नहीं लेते या उसे हल्के में लेते हैं। Shefali Jariwala जैसे मामलों में समय की भूमिका सबसे अहम होती है, और यही समय जान बचा सकता है।
यही भी पड़े: Jagannath Rath Yatra 2025: भक्ति, परंपरा और बारिश के संग निकलेगी रथ यात्रा, जानिए इससे जुड़ी अनोखी बातें
लक्षण पहचानें और दिल की सुरक्षा के लिए अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली
डॉ. गुप्ता के मुताबिक, Cardiac Arrest और Heart Attack में फर्क होता है। हार्ट अटैक तब होता है जब हृदय को पर्याप्त खून नहीं मिल पाता, जबकि कार्डियक अरेस्ट में दिल की धड़कन रुक जाती है।
इसके लक्षणों में सीने में दर्द, सांस की कमी, अत्यधिक पसीना, हाथों या पीठ में दर्द, थकान, और चक्कर शामिल हो सकते हैं।
इनसे बचाव के लिए कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तनाव से दूरी और पर्याप्त नींद लेना आवश्यक है।
Shefali Jariwala की मौत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हमें अपनी जीवनशैली और स्वास्थ्य पर पहले से अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
