KBC के एक खास एपिसोड में जब Taapsee Pannuबतौर गेस्ट पहुंचीं, तो मंच पर सिर्फ सवाल-जवाब ही नहीं बल्कि एक प्रेरणादायक कहानी भी सामने आई।
KBC में गेस्ट बनकर पहुंचीं Taapsee Pannu, पढ़ाई में तेज और टैलेंटेड दिखीं
KBC के एक खास एपिसोड में जब Taapsee Pannu बतौर गेस्ट पहुंचीं, तो मंच पर सिर्फ सवाल-जवाब ही नहीं बल्कि एक प्रेरणादायक कहानी भी सामने आई। अमिताभ बच्चन और तापसी के बीच हुई बातचीत में कुछ ऐसा खुलासा हुआ, जिसने हर किसी को चौंका दिया। तापसी ने बताया कि उनका शैक्षणिक बैकग्राउंड काफी मजबूत रहा है। बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही तापसी क्लास में हमेशा आगे बैठती थीं और हर सवाल का जवाब सबसे पहले देने को तैयार रहती थीं।
Engineering में टॉपर रहीं तापसी, Infosys में मिला था जॉब ऑफर
KBC के मंच पर Taapsee Pannu ने बताया कि उन्होंने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और उनका कैंपस सिलेक्शन इंडिया की टॉप IT कंपनी Infosys में हो गया था। इसके अलावा उनका सपना था कि वो CAT एग्जाम क्लियर करके किसी टॉप बिजनेस स्कूल से MBA करें। यानी ग्लैमर की दुनिया में आने से पहले ही तापसी पन्नू एक बेहतरीन प्रोफेशनल करियर की ओर बढ़ रही थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

Modelling से Acting की दुनिया तक पहुंचीं Taapsee Pannu
इंजीनियरिंग के बाद जब तापसी ने मॉडलिंग शुरू की तो उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसके बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर्स मिलने लगे। उन्होंने बिना समय गंवाए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘पिंक’, ‘बदला’, ‘थप्पड़’ जैसी दमदार फिल्मों से तापसी ने साबित कर दिया कि वे सिर्फ सुंदर ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन और गंभीर कलाकार भी हैं।
यह भी पड़े: Royal Enfield की बड़ी तैयारी: Electric Bike से लेकर 750cc Adventure तक, जल्द होगी Launch की भरमार
Amitabh Bachchan ने कहा- अब और बढ़ गया है आपके लिए सम्मान
KBC के इस दिलचस्प एपिसोड में जब तापसी ने अपनी जिंदगी की ये बातें साझा कीं, तो Amitabh Bachchan भी चौंक गए। उन्होंने भावुक होकर कहा, “अब आपके लिए मेरे मन में और ज़्यादा आदर और सम्मान हो गया है।” हालांकि उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी जोड़ दिया, “आपने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई का कोई उपयोग तो किया नहीं।” इस पर दोनों कलाकार हँस पड़े और माहौल खुशनुमा हो गया।
यह भी पड़े: “मानवता की जीत के करीब”: डॉ. के.ए. पॉल को है निमिषा प्रिया की रिहाई की आशा
