टीवी की दुनिया का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सिटकॉम Tarak Mehta Ka Ulta Chasma एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है शो की पूर्व कलाकार Neha, जिन्होंने शो में अंजलि भाभी का किरदार 12 सालों तक निभाया।
Neha की वापसी से शो में आ सकती है नई जान
टीवी की दुनिया का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सिटकॉम Tarak Mehta Ka Ulta Chasma एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है शो की पूर्व कलाकार Neha, जिन्होंने शो में अंजलि भाभी का किरदार 12 सालों तक निभाया। अब Neha Mehta ने खुलकर इस बात का इज़हार किया है कि अगर मेकर्स उन्हें बुलाएंगे तो वह खुशी-खुशी वापसी करेंगी।
नेहा ने कहा है कि वह अपने को-स्टार्स को बहुत मिस करती हैं और अगर दर्शक चाहें कि वे फिर से Anjali बनें तो वह बिल्कुल तैयार हैं। इस बयान के बाद फैंस के बीच उम्मीद जागी है कि एक बार फिर वही पुराना जादू देखने को मिलेगा।
यही भी पड़े: OTT कंटेंट पर भड़के Paresh rawal , कहा हर चीज़ दिखाने लायक नहीं होती |
Neha ने इंटरव्यू में जताई भावनाएं, कहा- “टीवी ऑन करो, वो वहां हैं और मैं यहां”
हाल ही में Neha Mehta ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने दिल की बात कही। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शो के को-स्टार्स को मिस करती हैं, तो उन्होंने बड़े ही भावुक अंदाज़ में जवाब दिया, “मिस करने की ज़रूरत नहीं है, वो मेरे दिल में रहते हैं। टीवी ऑन करो, वो वहां हैं और मैं यहां।”
यह बयान साफ तौर पर दर्शाता है कि Tarak Mehta Ka Ulta Chasma सिर्फ एक शो नहीं बल्कि उनके लिए एक इमोशनल जुड़ाव भी है। नेहा का यह भावुक अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया और सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।

‘Asit Modi Sir कहेंगे तो सब करूंगी‘, नेहा का बड़ा बयान
Anjali के किरदार से घर-घर में मशहूर हुईं Neha ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि अगर प्रोड्यूसर Asit Modi उन्हें बुलाते हैं तो वो उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। उनका कहना था, “अगर असित मोदी सर कहेंगे तो उनके लिए कुछ भी कर लूंगी। मुझे शो में वापसी कर बेहद खुशी होगी।”
इस बयान ने शो के चाहने वालों के बीच एक नई उम्मीद जगा दी है, खासकर उस समय में जब शो को पुराने कलाकारों के जाने से टीआरपी में झटका लग रहा है। नेहा की वापसी से Tarak Mehta Ka Ulta Chasma को फिर से ऊंचाई पर ले जाया जा सकता है।
शो से अलग होने की वजह थी पेमेंट इश्यू, अब कर सकती हैं दमदार कमबैक
Neha ने 12 वर्षों तक Anjali के किरदार को निभाया था, लेकिन साल 2020 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। उस समय उन्होंने पेमेंट इश्यूज को कारण बताया था। इसके बाद अंजलि का किरदार दूसरी अभिनेत्री ने निभाया, लेकिन दर्शकों के दिल में आज भी नेहा की जगह बरकरार है।
अब जब नेहा खुद वापसी की इच्छा जता रही हैं, तो फैंस सोशल मीडिया पर #BringBackNeha और #OriginalAnjali ट्रेंड करवा रहे हैं। ऐसे में अगर Asit Modi और शो की टीम कोई सकारात्मक फैसला लेती है, तो Tarak Mehta Ka Ulta Chasma को फिर से पुरानी ऊंचाइयों तक पहुंचाना संभव है।
यही भी पड़े: टियर-2 शहरों में Crypto की लहर: देश के छोटे निवेशकों को सुरक्षा की सख्त जरूरत
