Screen time. Child insomnia. Late night chat. Internet addiction. Sleepless girl texting communicating on smartphone hiding under blanket in bed at home.
स्क्रीन टाइम, धूल और नींद की कमी से बिगड़ रही आंखों की सेहत
आजकल लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप पर काम करना, नींद पूरी न होना, तेज रोशनी में देर तक रहना या धूल-धुएं के संपर्क में आना आंखों की जलन और दर्द का बड़ा कारण बन गया है। कई बार एलर्जी या बैक्टीरियल इन्फेक्शन भी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आंखों में सूखापन, थकान और धुंधलापन महसूस होता है।
योग से मिल सकती है आंखों को राहत
अगर आप आंखों की इन समस्याओं से राहत चाहते हैं तो कुछ आसान योग क्रियाएं और एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं। इनसे न सिर्फ जलन और दर्द कम होता है, बल्कि आंखों की रोशनी भी बेहतर होती है। साथ ही आंखों को आराम भी मिलता है।

आंखों को ऊपर-नीचे और चारों ओर घुमाना
एक आसान और असरदार तरीका है – आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं और गोल-गोल घुमाना। इससे आंखों की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके अलावा बार-बार आंखें झपकाने (ब्लिंकिंग) से भी राहत मिलती है।
आईब्रो और पलकों की मालिश
अंगुलियों से आंखों के नीचे और आईब्रो के पास हल्की मसाज करने से तनाव कम होता है और आंखों को राहत मिलती है। पलकों पर भी हल्की उंगलियों से मसाज करने से आंखों की थकान दूर होती है। यह एक बेहतरीन घरेलू उपाय है।
चक्रासन से मिलती है गहरी राहत
चक्रासन न केवल शरीर के लिए बल्कि आंखों के लिए भी फायदेमंद है। इससे आंखों की रोशनी में सुधार आता है और दर्द-जलन जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। इस योगासन को धीरे-धीरे और योग प्रशिक्षक की निगरानी में करना चाहिए।
जरूरी सावधानी: डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूरी
योग करते वक्त यह ध्यान रखें कि अगर किसी को पहले से आंखों की गंभीर समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह से ही कोई भी अभ्यास शुरू करें। साथ ही इन योगासनों को किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें ताकि सही तरीके से फायदा मिल सके।
—
