सलमान खान का सुपरहिट और सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर से लौटने वाला है। इस बार बिग बॉस का 19वां सीजन आ रहा है
बिग बॉस 19 का फैंस को बेसब्री से इंतजार
सलमान खान का सुपरहिट और सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर से लौटने वाला है। इस बार बिग बॉस का 19वां सीजन आ रहा है, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। भले ही अभी तक शो की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स की टेंटेटिव लिस्ट सामने आ चुकी है।
खतरों के खिलाड़ी 15 के रद्द होने से जल्दी शुरू होगा बिग बॉस 19
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कलर्स टीवी का दूसरा पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 15 रद्द कर दिया गया है। ऐसे में बिग बॉस 19 को जल्दी ऑन एयर करने की प्लानिंग है। माना जा रहा है कि शो जुलाई 2025 से शुरू होकर जनवरी 2026 तक चलेगा, यानी यह अब तक का सबसे लंबा सीजन हो सकता है।
इन 11 सेलेब्स के नाम आए सामने
मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के अनुसार, इस बार बिग बॉस हाउस में शामिल हो सकते हैं ये बड़े नाम:
- गौरव तनेजा (फ्लाइंग बीस्ट – यूट्यूबर और पायलट)
- ममता कुलकर्णी (90s की फेमस एक्ट्रेस)
- राज कुंद्रा (बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति)
- फैसल शेख (Mr. Faisu – सोशल मीडिया स्टार)
- धीरज धूपर (टीवी एक्टर – कुंडली भाग्य फेम)
- कृष्णा श्रॉफ (टाइगर श्रॉफ की बहन और फिटनेस इन्फ्लुएंसर)
- अपूर्वा मखीजा (फैशन डिज़ाइनर)
- मुनमुन दत्ता (बबीता जी – तारक मेहता का उल्टा चश्मा)
- खुशी दुबे (भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस)
- राम कपूर (टीवी और फिल्म एक्टर)
- कनिका मान (टीवी एक्ट्रेस – गुड्डन तुमसे न हो पायेगा फेम)

यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स को भी मिलेगा मौका
पहले कहा जा रहा था कि इस बार मेकर्स सिर्फ सेलेब्स पर फोकस करेंगे और यूट्यूबर्स या सोशल मीडिया स्टार्स को शो में नहीं बुलाया जाएगा। लेकिन अब खबर है कि कई पॉपुलर इन्फ्लुएंसर जैसे गौरव तनेजा और फैसल शेख को भी अप्रोच किया गया है, जिससे शो में और भी ज्यादा एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।

सलमान खान फिर बनेंगे होस्ट
बिग बॉस की पहचान बन चुके सलमान खान इस बार भी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। पिछले कई सालों से सलमान की दमदार होस्टिंग ने बिग बॉस को टीआरपी की रेस में टॉप पर रखा है। हालांकि अभी तक शो के फॉर्मेट, थीम या घर के डिजाइन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
