पाकिस्तान के जैकोबाबाद इलाके में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन उस समय हादसे का शिकार हो गई जब रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ।
रेलवे ट्रैक पर हुआ बड़ा धमाका
पाकिस्तान के जैकोबाबाद इलाके में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन उस समय हादसे का शिकार हो गई जब रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ। यह ट्रेन पेशावर से क्वेटा जा रही थी, और जैसे ही वह जैकोबाबाद के पास पहुंची, रेलवे लाइन पर अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि ट्रैक पर 3 से 3.5 फुट गहरा गड्ढा बन गया और पटरियां पूरी तरह से उखड़ गईं।
6 बोगियां हुईं डिरेल, कोई हताहत नहीं
धमाके के बाद ट्रेन की छह बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, किसी भी यात्री की जान जाने की खबर नहीं है, जो राहत की बात है। पुलिस और रेलवे के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया गया।
जांच में जुटी पुलिस, आतंकी एंगल की भी जांच
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमाके के पीछे किसका हाथ हो सकता है। पहले भी बलूच विद्रोहियों पर ऐसे हमलों के आरोप लगते रहे हैं और यही ट्रेन पहले हाईजैक भी की जा चुकी है। हालांकि अब तक किसी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। जांच पूरी होने तक रेलवे ट्रैक को बंद रखा गया है और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
