अमेरिका में बिलावल भुट्टो की फजीहत, भारत पर लगाए आरोप पर मुस्लिम पत्रकार ने दिया करारा जवाब
भारत पर आरोप लगाने पहुंचे बिलावल को अमेरिकी पत्रकार ने घेरा
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी को अमेरिका में उस समय शर्मिंदगी झेलनी पड़ी, जब उन्होंने भारत के खिलाफ बयानबाज़ी करते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर गंभीर आरोप लगाए। बिलावल ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में मुस्लिमों को शक की निगाह से देखा जा रहा है और उन्हें आतंकवादी माना जा रहा है।
मुस्लिम सैन्य अधिकारी का नाम सुनते ही चुप रह गए बिलावल
बिलावल के इस बयान का जवाब वहां मौजूद एक मुस्लिम पत्रकार ने तुरंत दिया। पत्रकार ने बताया कि भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए एक मुस्लिम महिला सैन्य अधिकारी, कर्नल सोफिया कुरैशी को आगे किया था। पत्रकार के इस तथ्य के बाद बिलावल कोई जवाब नहीं दे पाए और असहज होते नजर आए।
![]()
पाकिस्तान का ऑपरेशन ‘बनयान उल मरसूस’ भी रहा चर्चा में
बिलावल भुट्टो अमेरिका में पाकिस्तान के ऑपरेशन “बनयान उल मरसूस” को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यह ऑपरेशन भारत के जवाबी “ऑपरेशन सिंदूर” के संदर्भ में शुरू किया गया था। संयुक्त राष्ट्र में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिलावल ने भारत पर आरोप लगाया कि वह इज़राइल की नीति अपनाकर तनाव फैलाना चाहता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी कर दी।
भारत ने फिर दोहराया – आतंकवाद के खिलाफ नहीं चलेगी कोई दलील
बिलावल ने यह भी कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ शांति चाहता है, लेकिन तनाव बढ़ने पर उन्हें परमाणु युद्ध का डर रहता है क्योंकि दोनों देश एटमी ताकतें हैं। हालांकि भारत पहले ही साफ कर चुका है कि वह पाकिस्तान की “न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग” से नहीं डरता और आतंकवाद के समर्थन का हर हाल में जवाब दिया जाएगा।
महिला अफसरों के जरिए भारत ने दिया मज़बूत संदेश
भारत सरकार ने पहलगाम हमले के जवाब में चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की जानकारी देने के लिए दो महिला सैन्य अफसरों – कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह – को प्रेस के सामने भेजा था। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे। इससे यह साफ संदेश गया कि भारत में धर्म या लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता और सभी को बराबरी का सम्मान मिलता है।
