'हाउसफुल 5' ने पहले दिन किया धमाल, अक्षय कुमार की फिल्म ने दुनियाभर में कमाए 34 करोड़ रुपये
शानदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘हाउसफुल 5′
अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त शुरुआत की है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले ही दिन फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए यह साबित कर दिया कि दर्शक इस सीरीज को अब भी पसंद करते हैं।
भारत में पहले दिन की कमाई 24.35 करोड़ रुपये रही
‘हाउसफुल 5’ ने भारत में पहले दिन 24.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह करीब 28.99 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म को भले ही समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन दर्शकों की भीड़ से साफ है कि अक्षय कुमार की कॉमेडी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

विदेशों में भी अक्षय का चला जादू, ओवरसीज में कमाए 5.15 करोड़ रुपये
सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त रही है। पहले ही दिन ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगभग 5.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह भारत और विदेशों को मिलाकर फिल्म ने पहले दिन कुल 34.14 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। हालांकि, ये आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और अभी तक फिल्म के निर्माताओं की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अनोखे फॉर्मेट में रिलीज हुई है फिल्म, दो क्लाइमेक्स और दो किलर
‘हाउसफुल 5’ को एक खास अंदाज में रिलीज किया गया है। फिल्म के दो वर्जन हैं – Housefull 5A और Housefull 5B। दोनों संस्करणों में अलग-अलग क्लाइमेक्स और अलग-अलग विलेन हैं। यह नया एक्सपेरिमेंट दर्शकों को कितना पसंद आता है, इसका असर आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रिया से पता चलेगा।
