India के लिए गर्व की बात है कि राजस्थान की राजधानी Jaipur को Travel and Leisure Survey 2025 में दुनिया की पांचवीं Best City का खिताब मिला है।
Pink City Jaipur को मिला Best City का Global Khitaab
India के लिए गर्व की बात है कि राजस्थान की राजधानी Jaipur को Travel and Leisure Survey 2025 में दुनिया की पांचवीं Best City का खिताब मिला है। हर साल ट्रैवल और टूरिज्म पर आधारित यह प्रतिष्ठित सर्वे दुनिया भर के 25 बेहतरीन शहरों की सूची जारी करता है, जिसमें इस बार Pink City ने टॉप 5 में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है।
इस लिस्ट में जयपुर के अलावा India के दो और शहर – Mumbai और Agra को भी शामिल किया गया है। Jaipur को यह सम्मान उसकी भव्य वास्तुकला, ऐतिहासिक धरोहरों, रंगीन बाजारों, शाही आतिथ्य और वाइब्रेंट संस्कृति के चलते मिला है। यही वजह है कि यह शहर न सिर्फ India बल्कि पूरी दुनिया के पर्यटकों की पहली पसंद बन चुका है।
Travel and Leisure Survey 2025 की लिस्ट में India के तीन शहर
ट्रैवल एंड लीजर मैगजीन के अनुसार इस साल के सर्वे में दुनियाभर के शहरों को उनकी संस्कृति, पर्यटन स्थलों, होटल सुविधाओं, शॉपिंग एक्सपीरियंस और लोकल वाइब्स के आधार पर आंका गया। इसी सर्वे में India के Jaipur को 5वीं, Mumbai को 16वीं और Agra को 20वीं रैंकिंग दी गई।
टॉप 5 में शामिल अन्य शहर हैं –
- San Miguel de Allende, Mexico
- Chiang Mai, Thailand
- Tokyo, Japan
- Bangkok, Thailand
- Jaipur, India
यह उपलब्धि न केवल India के पर्यटन क्षेत्र की बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाती है, बल्कि जयपुर की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को भी मजबूत करती है।
यही भी पड़े: Ekta Kapoor: ALTT ऐप पर बैन Ekta Kapoor का बड़ा स्टेटमेंट, बोलीं- “2021 में ही तोड़ लिया था नाता”
जयपुर के प्रमुख Travel Destinations जो बनाते हैं इसे Best City
अगर आप जल्द ही किसी खास जगह की Trip प्लान कर रहे हैं, तो जयपुर आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यूनेस्को द्वारा World Heritage City घोषित यह शहर अपने किलों, महलों, रंगीन बाजारों और अद्वितीय कला-संस्कृति के लिए दुनिया भर में मशहूर है।
जयपुर में घूमने लायक प्रमुख स्थल:
- Hawa Mahal – हवा से बातें करता अनोखा महल
- Amber Palace – शाही विरासत की भव्य झलक
- City Palace – राजघराने की भव्यता
- Jantar Mantar – खगोल विज्ञान का अद्भुत नमूना
- Jal Mahal, Nahargarh Fort, Jaigarh Fort, Albert Hall Museum, Sheesh Mahal और Patrika Gate भी खास आकर्षण हैं।

शॉपिंग और कल्चर का रंगीन मेल बनाता है Jaipur को वर्ल्ड क्लास
जयपुर सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों के लिए नहीं, बल्कि अपनी शानदार शॉपिंग एक्सपीरियंस के लिए भी जाना जाता है। यहां के Bapu Bazaar, Johari Bazaar, और Tripolia Bazaar में आपको राजस्थानी हैंडिक्राफ्ट, जूतियां, मोजड़ी, बंधेज साड़ियां, जयपुरी रजाई और पारंपरिक गहनों की भरमार मिलेगी।
यह शहर हर टूरिस्ट के लिए कुछ न कुछ खास पेश करता है – चाहे वह इतिहास प्रेमी हो, फूड लवर हो, फैशन फॉलोअर हो या फोटोग्राफर। यहां का लोक नृत्य, संगीत और पारंपरिक राजस्थानी भोजन हर सैलानी को मंत्रमुग्ध कर देता है।
India के लिए गर्व की बात, Jaipur ने फिर रचा इतिहास
राजस्थान का यह Pink City न केवल भारतीय विरासत की एक अद्भुत मिसाल है बल्कि अब Global Tourism मैप पर भी मजबूती से अपनी पहचान बना चुका है। Best City का यह Khitaab इस बात का सबूत है कि India में न केवल प्राकृतिक सौंदर्य है, बल्कि सांस्कृतिक समृद्धि, परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत संगम भी है।
अगर आप भी किसी यूनिक और शाही अनुभव की Trip की योजना बना रहे हैं, तो Jaipur को अपनी लिस्ट में सबसे ऊपर रखिए – जहां हर मोड़ पर इतिहास है, हर रंग में कहानी है और हर स्मृति में एक नया अनुभव!
यही भी पड़े: बीकानेर हाउस में आयोजित साप्ताहिक तीजोत्सव में निकाली गई तीज माता की सवारी
