पिछले कुछ दिनों से Japan में धरती लगातार हिल रही है। बीते 15 दिनों में 1000 से ज्यादा भूकंप दर्ज किए जा चुके हैं, जिससे देश में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जापान कांप रहा है भूकंप की दहशत से, लोगों में गहराता जा रहा है डर
पिछले कुछ दिनों से Japan में धरती लगातार हिल रही है। बीते 15 दिनों में 1000 से ज्यादा भूकंप दर्ज किए जा चुके हैं, जिससे देश में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालात इतने भयावह हैं कि लोग रात को भी सुकून से नहीं सो पा रहे। हर कुछ घंटों में आ रहे झटकों ने लोगों की मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डाला है।
भूकंप के इन लगातार झटकों ने जापान की तैयारियों और आपदा प्रबंधन प्रणाली की भी परीक्षा शुरू कर दी है। हर तरफ यही चर्चा है कि अगला बड़ा झटका कब आएगा और कितनी तबाही लेकर आएगा।
मंगा की भविष्यवाणी ने बढ़ाया तनाव, 5 जुलाई को बताया ‘कयामत का दिन’
जापान में दहशत और भी गहरा गई है जब एक लोकप्रिय Manga सीरीज की भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मंगा कॉमिक में 5 जुलाई को “कयामत का दिन” बताया गया है और इसे लेकर अब पूरे देश में हलचल मच गई है।
मंगा प्रेमियों का कहना है कि यह कॉमिक पहले भी कई आपदाओं की सटीक भविष्यवाणी कर चुकी है, जिसमें 2011 का भयंकर भूकंप और सुनामी भी शामिल हैं। हालांकि कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन कल्पना और वर्तमान हालात के मेल ने आम लोगों में बेचैनी और डर का माहौल बना दिया है।
सोशल मीडिया पर इस भविष्यवाणी की चर्चा तेज़ है और कई लोग इसे गंभीरता से लेते हुए 5 जुलाई को किसी बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं।

टूरिज्म पर पड़ा असर, उड़ानें रद्द, होटल्स खाली
Japan में बढ़ते भूकंपों और भविष्यवाणी से बने डर के माहौल का सीधा असर देश के टूरिज्म सेक्टर पर भी पड़ा है। अप्रैल में रिकॉर्ड 39 लाख पर्यटक जापान पहुंचे थे, लेकिन अब इस संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है।
खासकर हांगकांग से आने वाले टूरिस्टों की संख्या में 11% की कमी आई है और कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी रद्द हो चुकी हैं। होटल बुकिंग्स में कैंसिलेशन की दर तेज हो गई है और टूरिज्म इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
यह दर्शाता है कि किस तरह एक Manga की prediction और लगातार आ रहे earthquakes मिलकर लोगों के मन में खौफ पैदा कर सकते हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होती है।
टोकारा द्वीप बना भूकंप का केंद्र, वैज्ञानिकों ने अफवाहों को किया खारिज
जापान के टोकारा द्वीप समूह में भूकंप सबसे अधिक महसूस किए जा रहे हैं। यहां करीब 700 लोग रहते हैं और सीमित मेडिकल सुविधाओं के चलते स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर भूकंप से पहले समुद्र की ओर से रहस्यमयी गर्जना सुनाई देती है, जो डर को और बढ़ा देती है।
BBC से बातचीत में एक निवासी ने कहा, “ऐसा लगता है जैसे धरती हर समय हिल रही हो। अब तो नींद में भी डर लगता है।” यह भय मनोवैज्ञानिक स्तर पर लोगों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।
हालांकि जापान की आधिकारिक आपदा एजेंसियों और वैज्ञानिकों ने Manga की prediction को अफवाह बताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि जापान एक एक्टिव टेक्टोनिक जोन में स्थित है, इसलिए हल्के earthquakes आम हैं।
यही भी पड़े: दिल्ली के नजफगढ़ में इन्दिरा आईवीएफ के नए फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ
