दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव स्किल्स (IICS) के 'मेड फॉर मीडिया' कॉन्क्लेव ने कला, मीडिया और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को एक नई दिशा दी।
क्रिएटिव इंडस्ट्री का महाकुंभ बना ‘मेड फॉर मीडिया’ कॉन्क्लेव
Oscar Winner Rasool Pookutty: दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव स्किल्स (IICS) के ‘मेड फॉर मीडिया’ कॉन्क्लेव ने कला, मीडिया और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को एक नई दिशा दी। इस भव्य कार्यक्रम में Oscar Winner Rasool Pookutty, पद्मश्री शंकर महादेवन, उषा उत्थुप, एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल, फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी समेत कई दिग्गजों ने शिरकत की। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें भारत के युवाओं को अपने जुनून को पेशे में बदलने का संदेश दिया गया।

Rasool Pookutty ने युवाओं से कहा – “हमारी गलतियों से सीखो और आगे बढ़ो”
Oscar Winner Rasool Pookutty ने युवाओं को संबोधित करते हुए अपने अनुभव साझा किए और कहा, “हमारे अनुभवों से सीखो, हमारी गलतियों से आगे बढ़ो।” उन्होंने यह भी बताया कि क्रिएटिव इंडस्ट्री में सफलता के लिए जुनून, निरंतर प्रयास और असफलताओं से मिली सीख जरूरी होती है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए यह भी जोड़ा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच की जरूरत है।
यह भी पड़े: Canada में Khālistānī हमले के बाद Kapil Sharma के कैफे की प्रतिक्रिया: “हार नहीं मानेंगे, जल्द मिलते हैं”
IICS: क्रिएटिव स्किल्स का इंडस्ट्री-नेतृत्व वाला मंच
IICS यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव स्किल्स, भारत का पहला ऐसा प्लेटफॉर्म है जो कौशल विकास मंत्रालय, एनएसडीसी और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल्स काउंसिल के समर्थन से हर साल देश के 10 शहरों में 1,000 से ज्यादा युवाओं को फिल्ममेकिंग, एनीमेशन, साउंड डिजाइन, परफॉर्मिंग आर्ट्स और अन्य क्रिएटिव फील्ड्स में प्रशिक्षित करता है। इस संस्थान का उद्देश्य युवाओं को इंडस्ट्री के लिए तैयार करना है, ताकि वे न सिर्फ रोजगार पा सकें बल्कि नए अवसर भी पैदा कर सकें।
संगीत, प्रेरणा और कला का अद्भुत संगम
कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री उषा उत्थुप की गणेश वंदना से हुई, जिसने पूरे ऑडिटोरियम को आध्यात्मिकता से भर दिया। इसके बाद पद्मश्री शंकर महादेवन की सरस्वती वंदना ने माहौल को ऊर्जा से भर दिया। संगीत हलदिपुर, अनुशा मणि और इल्यूमिनाटी ग्रुप की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। मेजबानी की ज़िम्मेदारी अपारशक्ति खुराना और वंदना वडेहरा ने निभाई, जिन्होंने कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।
“IICS बनेगा ग्लोबल हब” – श्याम कौशल की भविष्यवाणी
प्रसिद्ध एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि “IICS एक दिन ग्लोबल हब बनेगा।” उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह संस्थान युवाओं को व्यावसायिक रूप से प्रशिक्षित कर रहा है, वह देश की क्रिएटिव इकॉनॉमी को एक नई दिशा देने वाला है। उनके मुताबिक, भारत को क्रिएटिव इंडस्ट्री में ग्लोबल लीडर बनने से अब कोई नहीं रोक सकता।
यह भी पड़े: 125वीं जयंती पर बाबू सत्यानारायण सिन्हा को याद किया गया एक आदर्श नेता के रूप में
