Model Lishalini, जो Miss Grand Malaysia 2021 रह चुकी हैं, ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया है।
Model Lishalini ने बताया – Malaysia के मंदिर में “आशीर्वाद” के नाम पर हुई छेड़छाड़
Model Lishalini, जो Miss Grand Malaysia 2021 रह चुकी हैं, ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 21 जून को जब वह अकेले पूजा के लिए Malaysia के Sepang स्थित एक मरिअम्मन मंदिर गई थीं, तब वहां मौजूद एक भारतीय पुजारी ने उनके साथ शर्मनाक हरकत की। पुजारी ने उन्हें एक निजी कमरे में बुलाकर पवित्र जल छिड़कने के बहाने पहले छुआ, फिर शरीर के कपड़े उतारने को कहा और इसे “ईश्वर का आशीर्वाद” बताया।
पुजारी ने कहा – “यह मेरा आशीर्वाद है”, विरोध करने पर दी चेतावनी
Lishalini ने बताया कि जैसे ही उन्होंने इस हरकत का विरोध किया, पुजारी ने उन्हें डांटा और कहा कि टाइट कपड़े पहनने वाली महिलाओं को चुप रहना चाहिए। उसने दावा किया कि वह भगवान का सेवक है और यह सब “आध्यात्मिक प्रक्रिया” का हिस्सा है। इस डरावने अनुभव के दौरान मॉडल कुछ नहीं बोल पाईं और जैसे-तैसे मंदिर से बाहर निकलीं।
ये भी पड़े: Flood, Landslide से परेशान राज्यों को राहत, केंद्र सरकार ने दी 1,066.80 करोड़ की बड़ी सहायता
पुलिस में शिकायत पर मिली असंवेदनशील प्रतिक्रिया, चुप रहने की दी गई सलाह
जब Model लिशालिनी ने Malaysia पुलिस से संपर्क किया, तो एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें चौंकाने वाली सलाह दी। अधिकारी ने कहा, “अगर तुम यह मामला सार्वजनिक करोगी, तो बदनामी तुम्हारी ही होगी।” यह सुनकर Lishalini और टूट गईं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं और महिलाओं की चुप्पी ही दोषियों को बढ़ावा देती है।

मंदिर प्रबंधन ने भी की मामले को दबाने की कोशिश, आरोपी पुजारी फरार
Malaysia के Sepang जिले की पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी पुजारी एक भारतीय नागरिक है, जो उस समय स्थायी पुजारी की गैरमौजूदगी में सेवा दे रहा था। Lishalini ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने भी मामले को दबाने की कोशिश की, जबकि पहले भी उसी पुजारी के खिलाफ शिकायतें आई थीं। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
