Sheikh Hasina की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व प्रधानमंत्री को अदालत ने अवमानना के मामले में दोषी करार दिया है
Sheikh Hasina Bangladesh Court Verdict: शेख हसीना को अदालत ने ठहराया दोषी, अवमानना के मामले में 6 महीने की जेल
Sheikh Hasina की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व प्रधानमंत्री को अदालत ने अवमानना के मामले में दोषी करार दिया है और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। यह सजा अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (International Crimes Tribunal) की तीन सदस्यीय पीठ ने बुधवार को सुनाई।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इस केस की सुनवाई जस्टिस मोहम्मद गुलाम मुर्तजा मजूमदार की अध्यक्षता में की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि यह मामला एक लीक ऑडियो क्लिप से जुड़ा था जिसमें शेख हसीना कथित तौर पर कहती सुनी गई थीं कि उनके खिलाफ 227 मुकदमे दर्ज हैं, इसलिए उन्हें “इन लोगों को मारने का लाइसेंस” मिल गया है। इस बयान को कोर्ट ने बेहद गंभीर मानते हुए अवमानना की श्रेणी में रखा।
Sheikh Hasina Controversial Audio: लीक ऑडियो क्लिप ने बढ़ाई शेख हसीना की परेशानी
लीक हुई ऑडियो क्लिप में Sheikh Hasina और गोबिंदगंज उपजिला चेयरमैन शकील बुलबुल के बीच हुई बातचीत सामने आई थी। इस बातचीत में कथित रूप से शेख हसीना ने अपने ऊपर लगे मामलों के हवाले से विवादास्पद बयान दिया था। कोर्ट ने इसे न्यायपालिका की अवमानना माना और सख्त रुख अपनाया।
इस मामले में शकील बुलबुल को पहले ही दो महीने की जेल की सजा दी जा चुकी है। शकील बुलबुल का संबंध अवामी लीग की छात्र इकाई बांग्लादेश छात्र लीग (BCL) से रहा है।
अदालत ने कहा कि एक पूर्व प्रधानमंत्री का ऐसा बयान न केवल लोकतंत्र के लिए खतरनाक है, बल्कि इससे न्याय प्रणाली की गरिमा को भी ठेस पहुंचती है।
Political Turmoil in Bangladesh: अगस्त 2024 से जारी बवाल, हिंसक विरोध में मारे गए 1400 लोग
Bangladesh में अगस्त 2024 से राजनीतिक अस्थिरता चरम पर है। शेख हसीना को उसी महीने प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था। इसके बाद Students Against Discrimination (SAD) नामक संगठन ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। यह आंदोलन सरकारी नौकरियों में कोटा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर था, लेकिन देखते ही देखते यह हिंसक रूप ले बैठा।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई से अगस्त 2024 के बीच हुई झड़पों और पुलिस एक्शन में लगभग 1,400 लोगों की जान गई। इस हिंसा के बीच Sheikh Hasina Bangladesh छोड़कर भारत चली गईं। उनके साथ-साथ उनके कई पूर्व मंत्री और सरकारी अधिकारी भी कानूनी कार्रवाई के घेरे में आ गए हैं।

New Leadership in Bangladesh: शेख हसीना के जाने के बाद मुहम्मद यूनुस बने अंतरिम प्रमुख
शेख हसीना के देश छोड़ने के तीन दिन बाद, नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को बांग्लादेश का अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया गया। वर्तमान में वही प्रशासन चला रहे हैं।
यह परिवर्तन ना केवल बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी यह एक चर्चित विषय बन गया है। Sheikh Hasina के खिलाफ लगातार बढ़ते मामलों ने उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं, उनके खिलाफ चले रहे कानूनी मामलों के साथ अब अवमानना की सजा भी जुड़ गई है, जिससे साफ हो रहा है कि बांग्लादेश की न्यायपालिका इस बार किसी भी दबाव में आने को तैयार नहीं है।
