बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निकिता रॉय’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
ओवरसाइज लुक पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी
मुंबई:
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निकिता रॉय’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में मुंबई में हुए एक प्रमोशनल इवेंट में वह अपने खास लुक के साथ नजर आईं, लेकिन इस बार उनका फैशन स्टाइल नेटिज़न्स को रास नहीं आया। सोनाक्षी का ओवरसाइज ब्लेजर और स्कर्ट वाला आउटफिट सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है।
ओवरसाइज ब्लेजर और स्कर्ट में नजर आईं सोनाक्षी
सोनाक्षी इस प्रमोशनल इवेंट में ग्रे कलर के ओवरसाइज ब्लेजर में नजर आईं, जिसके नीचे उन्होंने सफेद शर्ट और स्कर्ट पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को मैसी बन हेयरस्टाइल और लाइट मेकअप के साथ पूरा किया। यह लुक थोड़ा हटकर जरूर था, लेकिन कुछ लोगों को यह अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सोनाक्षी ने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर ट्रोल्स की बाढ़
जहां एक तरफ फैंस सोनाक्षी को सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने उनके लुक को लेकर जमकर आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा, “खुले कपड़े पहनकर मोटापा छुपाना कोई इनसे सीखे।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “सोनाक्षी कितनी बेकार लग रही है।” किसी ने यह भी सवाल किया, “इनको गर्मी नहीं लगती क्या?” सोशल मीडिया पर फैशन चॉइसेस को लेकर अक्सर सितारे ट्रोल होते रहते हैं और इस बार निशाने पर सोनाक्षी रहीं।
‘निकिता रॉय’ से जुड़ी खास बातें
सोनाक्षी सिन्हा की यह फिल्म ‘निकिता रॉय’ 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। फिल्म में सोनाक्षी के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन खुद सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने किया है। यह पहली बार है जब भाई-बहन की जोड़ी इस रूप में साथ काम कर रही है।
‘काकुड़ा’ के बाद अब ‘निकिता रॉय’ से उम्मीदें
सोनाक्षी सिन्हा पिछली बार फिल्म ‘काकुड़ा’ में नजर आई थीं, जिसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। अब ‘निकिता रॉय’ को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह है, क्योंकि यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म बताई जा रही है, जिसमें सोनाक्षी एक गंभीर और रहस्यमयी किरदार निभा रही हैं।
