अब ट्रेवल प्लानिंग सिर्फ इंसानों का काम नहीं, AI भी बनेगा आपका पर्सनल ट्रैवल असिस्टेंट
गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं और हर कोई फैमिली ट्रिप या दोस्तों के साथ एक यादगार सफर की प्लानिंग में लगा है। लेकिन ट्रैवल प्लान बनाना जितना एक्साइटिंग होता है, उतना ही पेचीदा भी – बुकिंग, पैकिंग, बजट, रूट और वेदर जैसे ढेरों सवालों से जूझना पड़ता है। अब इस झंझट से छुटकारा दिलाएगा AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। जनरेटिव AI टूल्स जैसे ChatGPT, Microsoft Copilot और Grok अब सिर्फ बातचीत तक सीमित नहीं रहे हैं।बल्कि ट्रैवल की प्लानिंग को आसान और स्मार्ट बनाने में भी आपकी मदद कर सकते हैं।
पैकिंग में कन्फ्यूजन है? AI से जानिए क्या-क्या, कितना और कैसे पैक करें।
हर डेस्टिनेशन की जरूरतें अलग होती हैं — मनाली के लिए गरम कपड़े, गोवा के लिए बीच वियर, और बच्चों के लिए खास जरूरी सामान। AI से आप सीधे पूछ सकते हैं: “ऊटी के लिए अप्रैल में क्या-क्या पैक करें?” या “गोवा के लिए कौन-कौन सी चीज़ें लेनी चाहिए?” AI आपके लिए एक डिटेल्ड पैकिंग लिस्ट भी तैयार कर सकता है जिसमें कपड़ों से लेकर दवाइयों, स्किन केयर आइटम्स, चार्जर और पावर बैंक जैसी हर जरूरी चीज़ शामिल होगी।
बजट फ्रेंडली टिकट्स? AI बताएगा सस्ती और सही डील

गर्मियों में फ्लाइट और ट्रेन टिकट्स की कीमतें तेजी से बढ़ती हैं। AI टूल्स आपकी डेट और बजट के अनुसार आपको सस्ते और कन्फर्म टिकट ऑप्शन बता सकते हैं। जैसे आप पूछ सकते हैं, “20 मई को श्रीनगर की सबसे सस्ती फ्लाइट कौन-सी है?” या “कौन सी ट्रेन में सीट जल्दी कन्फर्म हो सकती है?” साथ ही AI आपको ये भी सुझाव देगा कि किस साइट पर सबसे अच्छा ऑफर मिल रहा है।
फ्लाइट या रोड ट्रिप? AI देगा आसान तुलना टेबल
कभी-कभी तय करना मुश्किल होता है कि फ्लाइट लें या रोड ट्रिप करें। AI आपके लिए एक तुलना टेबल बना सकता है जिसमें समय, खर्च, आराम, बच्चों की सुविधा और रास्ते में क्या-क्या देख सकते हैं, सब एक नजर में दिख जाएगा। इससे फैसला लेना आसान हो जाएगा और कोई पछतावा नहीं रहेगा।
लाइव अपडेट, सीट्स और लेओवर – सब एक जगह
अब आपको अलग-अलग वेबसाइट या ऐप खोलने की जरूरत नहीं। AI से आप पूछ सकते हैं: “आज दिल्ली से नैनीताल की कौन सी बस जा रही है?”, “इस फ्लाइट में लेगरूम कैसा है?”, या “गोवा जाने वाली फ्लाइट में फूड सर्विस है या नहीं?” आप अपना PNR नंबर डालकर सीट स्टेटस भी चेक कर सकते हैं और अगर कोई प्लान कैंसिल होता है, तो AI तुरंत दूसरा विकल्प सुझा देगा।
जरूरी ट्रैवल टिप्स और सावधानियां भी बताएगा AI
AI सिर्फ बुकिंग और प्लानिंग ही नहीं करता, बल्कि जरूरी ट्रैवल टिप्स भी देता है जैसे:
“शिमला में पार्किंग की दिक्कत होती है, लोकल ट्रैवल बेहतर है”
“बच्चों के लिए गर्मी से बचने वाले उपाय ज़रूर रखें”
साथ ही, मेडिकल किट में क्या-क्या रखें, मॉनसून ट्रिप के लिए किन बातों का ध्यान रखें, और डेंगू जैसी बीमारियों से कैसे बचें – ये सारी जानकारी भी AI दे सकता है।
परिवार के साथ पूरा प्लान एक क्लिक में शेयर करें
AI से बना ट्रिप प्लान आप अपने फैमिली ग्रुप में आसानी से शेयर कर सकते हैं। इससे सभी को प्लानिंग की पूरी जानकारी होगी और कोई जरूरी चीज़ मिस नहीं होगी।
इस गर्मी की छुट्टियों में आप बस डेस्टिनेशन तय कीजिए, बाकी सारी प्लानिंग – टिकट, होटल, पैकिंग, रूट और रियल टाइम अपडेट – अब AI टूल्स जैसे ChatGPT, Copilot और Grok से कर लीजिए। ये आपके ट्रैवल को बनाएंगे ज्यादा स्मार्ट, सेफ और स्ट्रेस-फ्री।
