iPhone 17 Air: अब तक का सबसे पतला iPhone, जानें iPhone 16 Plus से कैसे होगा अलग
Apple इस साल सितंबर में अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर सकता है।
इस बार कंपनी iPhone 16 Plus की जगह एक नया मॉडल iPhone 17 Air लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अब तक का सबसे पतला iPhone होगा और इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आप फिलहाल iPhone 16 Plus खरीदने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुकना समझदारी हो सकता है। आइए जानते हैं iPhone 17 Air में क्या-क्या खास हो सकता है।
सबसे पतला iPhone, मिलेगा नया टाइटेनियम डिजाइन

iPhone 17 Air का डिजाइन इसे बाकी सभी iPhones से अलग बनाएगा। इसमें 5.5mm पतली बॉडी मिलने की उम्मीद है, जो टाइटेनियम और ग्लास से बनी होगी। वहीं, iPhone 16 Plus की मोटाई 7.8mm है और उसमें एल्यूमीनियम बॉडी मिलती है। यह नया डिजाइन फोन को हल्का और ज्यादा स्टाइलिश बना सकता है। इसके अलावा, इसमें फिजिकल सिम ट्रे नहीं होगी और यह केवल eSIM सपोर्ट करेगा।
बेहतर डिस्प्ले और स्मार्ट कैमरा
iPhone 17 Air में 6.55 इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और ऑलवेज-ऑन स्क्रीन फीचर के साथ आएगा। यानी स्क्रीन ज्यादा स्मूद चलेगी और जरूरी जानकारी बिना स्क्रीन अनलॉक किए भी दिखती रहेगी।
वहीं, iPhone 16 Plus में अभी 60Hz वाला डिस्प्ले मिलता है, जो थोड़ा धीमा और कम स्मूद लगता है।
कैमरे की बात करें तो iPhone 17 Air में पीछे की तरफ एक ही 48MP का कैमरा हो सकता है, लेकिन ये दो तरह के काम कर सकता है (डुअल फंक्शन)। इसके अलावा इसमें 24MP का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव और बेहतर होगा।
नई चिप, AI फीचर्स और बैटरी परफॉर्मेंस
iPhone 17 Air में Apple की नई A19 चिप हो सकती है, जो A18 चिप की तुलना में ज्यादा तेज और पावर-एफिशिएंट होगी। इसमें 8GB रैम और लेटेस्ट AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जो स्मार्ट परफॉर्मेंस के लिए फायदेमंद होंगे।
हालांकि इसका स्लिम डिजाइन होने की वजह से इसमें छोटी बैटरी हो सकती है, लेकिन Apple बैटरी बैकअप को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है।
कीमत होगी करीब-करीब समान
iPhone 17 Air की कीमत iPhone 16 Plus के बराबर हो सकती है। यह मॉडल बेस iPhone 17 और Pro वेरिएंट के बीच की कैटेगरी में फिट होगा और Apple के नॉन-प्रो लाइनअप को नया रूप देगा।
