Tata Altroz Facelift इस हफ्ते होगी लॉन्च, जानें क्या होंगे नए फीचर्स, इंजन और कीमत
नए लुक और एडवांस फीचर्स के साथ आ रही है Tata Altroz Facelift
Tata Motors अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक कार Altroz का फेसलिफ्ट वर्जन 22 मई 2025 को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही कार की जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर शेयर की जा चुकी है। कुछ डीलरशिप्स पर इसकी अनौपचारिक बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। Tata Altroz Facelift में डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और एडवांस नजर आएगी।
नए लुक के साथ मिलेंगे एडवांस फीचर्स
Altroz Facelift में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें ड्यूल टोन पेंट, LED DRL, नया बंपर, फॉग लैंप, LED हेडलाइट, कनेक्टेड LED टेललाइट, नए 16-इंच अलॉय व्हील्स, 360 डिग्री कैमरा, फ्लश डोर हैंडल, और 90 डिग्री तक खुलने वाले दरवाजे शामिल हैं।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें मिलेगा तीन टोन डैशबोर्ड, डी-कट स्टीयरिंग व्हील, बड़ा 26.03 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर AC वेंट, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जिंग, रेन सेंसिंग वाइपर, इलेक्ट्रिक सनरूफ और एक्सप्रेस कूल AC जैसे फीचर्स।
सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, ESP, ABS, EBD, ISOFIX चाइल्ड एंकरेज, TPMS, और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
इंजन विकल्प और संभावित कीमत
Altroz Facelift में इंजन के मामले में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलेंगे।
कीमत की बात करें तो Tata Altroz Facelift की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। अनुमान है कि इसमें कुछ वेरिएंट्स की कीमत में कुछ हजार रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।
मुकाबला किनसे होगा?
Altroz Facelift का सीधा मुकाबला प्रीमियम हैचबैक कारों जैसे Maruti Baleno, Toyota Glanza और Hyundai i20 से होगा। इसके अलावा, कीमत के हिसाब से यह Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet और Mahindra XUV 3XO जैसी छोटी SUV कारों को भी टक्कर दे सकती है
