kerel (Kerala) के एक शातिर दंपती ने Froud (Fraud) की एक ऐसी स्कीम तैयार की, जो न केवल बॉलीवुड की स्क्रिप्ट जैसी थी
हाई रिटर्न का सपना दिखाकर ‘A & A चिट्स’ के नाम पर रची गई करोड़ों की Froud
kerel (Kerala) के एक शातिर दंपती ने Froud (Fraud) की एक ऐसी स्कीम तैयार की, जो न केवल बॉलीवुड की स्क्रिप्ट जैसी थी, बल्कि 300 से अधिक लोगों की जिंदगीभर की कमाई भी लील गई। टॉमी और शाइनी नामक यह दंपती बेंगलुरु में ‘A & A चिट्स एंड फाइनेंस’ नाम से फर्जी कंपनी चला रहा था। कंपनी ने 15% से 20% तक मासिक रिटर्न का झांसा देकर निवेशकों को जाल में फंसाया।
शुरुआती महीनों में इस कपल ने समय पर रिटर्न देकर लोगों का भरोसा जीत लिया, जिससे कई निवेशकों ने अपनी सारी बचत, जमीन-जायदाद तक बेचकर कंपनी में निवेश कर दिया। Froud का यह तरीका पूरी तरह सुनियोजित और भरोसे के नाम पर खेला गया फर्जीवाड़ा था।
यह भी पड़े: Tarif डेडलाइन बढ़ी: US President डोनाल्ड ट्रंप, 1 अगस्त तक वैश्विक व्यापार को मिली Tarif Par Rahat
‘फिर हेरा फेरी’ की तर्ज पर Froud, ‘21 दिन में पैसे डबल’ का जाल बना बर्बादी की वजह
फिल्म ‘फिर हेरा फेरी‘ में जैसा प्लॉट दिखाया गया था, कुछ वैसा ही सीन यहां भी दोहराया गया। वहां जहां बाबू भैया, श्याम और राजू ‘21 दिन में पैसे डबल’ करने के लालच में फंसते हैं, यहां भी सैकड़ों लोगों को इस स्कीम में तुरंत मुनाफा दिखा कर Kerala के इस दंपती ने Fraud को अंजाम दिया।
लोगों को शुरू में समय पर भुगतान मिलने लगा, जिससे उनका भरोसा और लालच बढ़ता गया। कुछ ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए जोड़े पैसे लगाए, तो कुछ ने शादी के लिए बचाई रकम भी निवेश कर दी। धीरे-धीरे यह मामला करोड़ों में पहुंच गया।

ऑफिस हुआ बंद, मोबाइल स्विच ऑफ और फिर सामने आई करोड़ों की Froud
कुछ महीनों बाद जब निवेशकों को भुगतान मिलना बंद हो गया, तो उन्हें संदेह हुआ। जब लोग दंपती से संपर्क करने पहुंचे, तो पाया कि ऑफिस बंद है और मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हैं। अब निवेशकों को समझ आया कि वे एक बड़े Fraud का शिकार हो चुके हैं।
राममूर्ति नगर पुलिस थाने में अब तक 300 से अधिक पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने टॉमी और शाइनी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल यह दंपती फरार है और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस की चेतावनी: लालच से बचें, निवेश से पहले जांच जरूरी
इस मामले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि हाई रिटर्न का वादा अक्सर High Risk से जुड़ा होता है। kerel के इस दंपती की तरह कई फर्जी कंपनियां आम लोगों के लालच और विश्वास का फायदा उठाकर उन्हें कंगाल बना देती हैं।
बेंगलुरु पुलिस ने निवेशकों से अपील की है कि किसी भी स्कीम में पैसा लगाने से पहले कंपनी की वैधता और पंजीकरण की पूरी जांच करें। साथ ही, अत्यधिक रिटर्न देने के वादों से सतर्क रहें।
इस हाई-प्रोफाइल Froud (Thagi) ने न सिर्फ आर्थिक नुकसान पहुंचाया, बल्कि कई परिवारों की मानसिक और भावनात्मक स्थिति को भी झकझोर कर रख दिया।
